Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Delhi Traffic Alert:20 जुलाई को संसद के आसपास भारी जाम, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये एडवाइजरी

संसद के मानसून सत्र की शुरुआत के चलते 20 जुलाई को सेंट्रल दिल्ली के कई इलाकों में भारी ट्रैफिक जाम की आशंका है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर संसद भवन के आसपास जाने से बचने, वैकल्पिक रूट अपनाने और समय से पहले यात्रा शुरू करने की सलाह दी है।
20 जुलाई को संसद के आसपास भारी जाम, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये एडवाइजरी
20 जुलाई से संसद का मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है। ऐसे में दिल्ली के कई प्रमुख इलाकों में ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी की।

20 जुलाई से संसद का मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है। ऐसे में राजधानी दिल्ली के कई प्रमुख इलाकों में ट्रैफिक का दबाव बढ़ सकता है। संसद भवन के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहने और वीआईपी मूवमेंट अधिक होने के कारण कई सड़कों पर जाम लगने की संभावना है। इसे देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने पहले ही ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है और लोगों से अपील की है कि वे यात्रा की योजना पहले से बनाकर निकले।

अगर आपका ऑफिस, कॉलेज या किसी जरूरी काम से सेंट्रल दिल्ली जाना है, तो घर से निकलने से पहले ट्रैफिक अपडेट जरूर देख लें। थोड़ी सी लापरवाही आपको लंबे ट्रैफिक जाम में फंसा सकती है।

क्यों लग सकता है जाम?

संसद के मानसून सत्र के दौरान सांसदों, मंत्रियों और कई वरिष्ठ अधिकारियों की आवाजाही बढ़ जाती है। इसके साथ ही संसद भवन और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाते हैं। इसी वजह से कई जगहों पर ट्रैफिक की रफ्तार धीमी हो सकती है, कुछ सड़कों पर अस्थायी रोक लग सकती है और कई मार्गों पर डायवर्जन भी किया जा सकता है। सोमवार को मानसून सत्र का पहला दिन होने के कारण ट्रैफिक सामान्य दिनों की तुलना में ज्यादा प्रभावित रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: MP Cabinet: 'न लालबत्ती, न सरकारी तामझाम...' इलेक्ट्रिक बस से जगदीशपुर पहुंचे CM डॉ. मोहन यादव समेत सभी मंत्री

दिल्ली पुलिस ने लोगों से क्या अपील की?

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से कहा है कि यदि बहुत जरूरी काम न हो तो संसद भवन के आसपास जाने से बचें। अगर उसी इलाके में जाना जरूरी है, तो यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलें।
पुलिस ने यह भी सलाह दी है कि लोग रियल-टाइम ट्रैफिक अपडेट देखते रहें और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें। इससे सफर आसान होगा और अनावश्यक परेशानी से बचा जा सकेगा।

इन सड़कों पर बढ़ सकती है परेशानी

मानसून सत्र के दौरान संसद के आसपास स्थित कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक धीमा रह सकता है। इन मार्गों पर वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

  • रफी मार्ग
  • मोतीलाल नेहरू मार्ग
  • मौलाना आजाद रोड
  • के. कामराज मार्ग
  • रायसीना रोड
  • राजेंद्र प्रसाद रोड
  • संसद मार्ग
  • अशोक रोड
  • तालकटोरा रोड
  • पंडित पंत मार्ग
  • रकाबगंज गुरुद्वारा रोड

इन इलाकों में लग सकता है लंबा जाम

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार कुछ प्रमुख चौराहों और इलाकों में वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिल सकती हैं।

  • विजय चौक
  • पटेल चौक
  • बोट क्लब
  • बूटा सिंह मार्ग
    रेल भवन
  • प्राइम चौक
  • सुनहरी मस्जिद
  • जीआरजी जंक्शन
  • जलेबी चौक

इन इलाकों से गुजरने वाले लोगों को पहले से वैकल्पिक रास्ता चुनने की सलाह दी गई है।

इन वैकल्पिक रास्तों का करें इस्तेमाल

ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए पुलिस ने कई वैकल्पिक मार्ग भी सुझाए हैं। इन रास्तों का उपयोग करके लोग जाम से बच सकते हैं।

  • जनपथ
  • मान सिंह रोड
  • अकबर रोड
  • तीन मूर्ति मार्ग
  • शांति पथ
  • मौलाना अब्दुल कलाम आजाद रोड
  • कमाल अतातुर्क मार्ग
  • पंचशील मार्ग

इसके अलावा इन मार्गों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

  • विनय मार्ग
  • कनॉट प्लेस आउटर सर्कल
  • बाबा खड़क सिंह मार्ग
  • मदर टेरेसा क्रिसेंट रोड
  • सरदार पटेल मार्ग

यह भी पढ़ें: MP UCC Update: एमपी कैबिनेट ने यूसीसी विधेयक को दी मंजूरी, विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा बिल

सरकारी काफिलों की वजह से भी रुक सकता है ट्रैफिक

संसद सत्र के दौरान कई सरकारी काफिले अलग-अलग समय पर गुजरते हैं। ऐसे समय कुछ मिनटों के लिए ट्रैफिक रोका जा सकता है। यही कारण है कि कई जगहों पर अचानक वाहनों की लंबी लाइन लग सकती है। ऐसी स्थिति में घबराने के बजाय धैर्य रखें और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें।

हर प्रमुख चौराहे पर तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी

यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने प्रमुख चौराहों और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की है। पुलिसकर्मी लगातार ट्रैफिक की निगरानी करेंगे और जरूरत पड़ने पर वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से भेजेंगे। इससे जाम की स्थिति को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।

घर से निकलने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

अगर सोमवार को आपको सेंट्रल दिल्ली जाना है, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें।

  • घर से थोड़ा पहले निकलें।
  • मोबाइल में लाइव ट्रैफिक अपडेट जरूर देखें।
  • जहां संभव हो, पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें।
  • पीक आवर्स में यात्रा करने से बचें।
  • ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें।
  • लेन बदलने और ओवरटेक करने से बचें।
  • वाहन चलाते समय धैर्य बनाए रखें।
  • नेविगेशन ऐप्स की मदद लें
Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Latest Posts