Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

3 महीने पहले चोरी हुई स्कूटी :पुलिस से नहीं ऐसे चला पता, सच्चाई जानकर यूजर्स हैरान...

सोशल मीडिया पर मामला वायरल होने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की। हैदराबाद ट्रैफिक पुलिस ने अपने आधिकारिक हैंडल @HYDTP पर जानकारी देते हुए बताया कि हबीब नगर पुलिस की टीम ने आरोपी को पकड़ लिया है।
पुलिस से नहीं ऐसे चला पता, सच्चाई जानकर यूजर्स हैरान...
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    हैदराबाद। चोरी हुए दोपहिया वाहनों का पता लगाना आमतौर पर काफी मुश्किल होता है, लेकिन हैदराबाद से सामने आया एक मामला सभी को हैरान कर रहा है। यहां एक व्यक्ति को उसकी चोरी हुई स्कूटी का सुराग पुलिस कार्रवाई से नहीं, बल्कि एक ट्रैफिक चालान से मिला। इस दिलचस्प घटना ने सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं।

    दरअसल, फैजल रहमान नाम के एक यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि करीब तीन महीने पहले उनकी स्कूटी चोरी हो गई थी। इसके बाद उन्होंने हबीब नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराते हुए FIR भी कराई, लेकिन लंबे समय तक कोई सुराग नहीं मिला।

    चालान से मिला बड़ा सुराग

    मामले में ट्विस्ट तब आया, जब अचानक फैजल के पास ट्रैफिक चालान का नोटिस पहुंचा। यह चालान उसी स्कूटी का था, जो चोरी हो चुकी थी। खास बात यह रही कि चालान के साथ आई तस्वीर में स्कूटी चला रहे व्यक्ति का चेहरा भी साफ दिखाई दे रहा था, जिससे मामले ने नया मोड़ ले लिया। जिसने चोरी की हुई स्कूटी को वापस मिलने में मदद हुई।

    यह भी पढ़ें: क्या सच में होता है ‘सोने जैसा चमकने वाला घोड़ा’? जानिए गोल्डन हॉर्स का असली नाम और हैरान कर देने वाली कहानी

    सोशल मीडिया पर पुलिस से अपील की

    आगे फैजल ने तुरंत इस फोटो को X पर शेयर किया और हैदराबाद ट्रैफिक पुलिस व सिटी पुलिस को टैग करते हुए कार्रवाई की मांग की। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि उनकी गाड़ी चोरी हो चुकी है और FIR दर्ज है, फिर भी उसी गाड़ी का चालान आना हैरान करने वाला है।

    पुलिस ने लिया एक्शन

    सोशल मीडिया पर मामला वायरल होने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की। हैदराबाद ट्रैफिक पुलिस ने अपने आधिकारिक हैंडल @HYDTP पर जानकारी देते हुए बताया कि हबीब नगर पुलिस की टीम ने आरोपी को पकड़ लिया है। पुलिस ने बाइक सवार और वाहन दोनों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

    Twitter Post

    वायरल हुई घटना, लोगों ने दिए रिएक्शन

    इस घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की जबरदस्त प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। इसे अब तक 30 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबकि हजारों यूजर्स ने इसे लाइक और शेयर किया है। एक यूजर ने कमेंट किया कि अगर यह सच है, तो यह बेहद चौंकाने वाला है। वहीं, दूसरे यूजर ने इसे ‘माइंड ब्लोइंग’ घटना बताया। कुल मिलाकर, यह मामला दिखाता है कि तकनीक और सतर्कता के जरिए कभी-कभी अनोखे तरीके से भी अपराधियों तक पहुंचा जा सकता है।

    Twitter Post
    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts