ग्वालियर में ट्रैफिक ASI को सड़क पर पटका :छात्रों की लड़ाई रोकने पहुंचे तो धक्का देकर गिराया, देखें VIRAL VIDEO

ग्वालियर के मोती तबेला इलाके में स्कूली छात्रों के दो गुटों के बीच हुई मारपीट के दौरान ट्रैफिक पुलिस के ASI एमआर भगत को धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने छात्रों को चेतावनी देकर छोड़ दिया है और दोबारा ऐसा करने पर सख्त कार्रवाई की बात कही है।
छात्रों की लड़ाई रोकने पहुंचे तो धक्का देकर गिराया, देखें VIRAL VIDEO
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    ग्वालियर में स्कूली छात्रों के दो गुटों के बीच हुई मारपीट के दौरान यातायात पुलिस के एक सहायक उपनिरीक्षक (ASI) को धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया गया। यह घटना सोमवार दोपहर मोती तबेला इलाके के पास हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    छात्रों के दो गुटों में शुरू हुई मारपीट

    यातायात डीएसपी अजीत सिंह चौहान के अनुसार सोमवार दोपहर मोती तबेला के पास एक प्राइवेट स्कूल के छात्रों के दो गुट इकट्ठा हुए थे। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई।

    बीच-बचाव करने पहुंचे ASI को छात्रों ने गिराया

    घटना के समय पास ही यातायात पुलिस की चेकिंग चल रही थी। वहां एएसआई एमआर भगत और एक सिपाही ड्यूटी पर तैनात थे। जब एएसआई भगत छात्रों की लड़ाई रोकने के लिए बीच-बचाव करने पहुंचे, तो कुछ छात्र उन पर ही हावी हो गए और उन्हें धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया।

    मारपीट में एक छात्र घायल

    इस दौरान हुई धक्का-मुक्की और मारपीट में एक छात्र को चोट भी आई। घायल छात्र को यातायात पुलिसकर्मियों ने ही इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

    ये भी पढ़ें: पिता की हत्या के बाद बेटा बोला- बाय मिस्टेक हो गया... पानी की टंकी में फेंका शव, फिर बिरयानी खाकर सो गया

    घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    इस पूरी घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। मंगलवार दोपहर यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया।

     छात्रों को चेतावनी देकर छोड़ा

    पुलिस के मुताबिक, मारपीट में शामिल सभी छात्र स्कूली थे, इसलिए उनके खिलाफ कोई औपचारिक कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस ने सभी छात्रों को सख्त चेतावनी देकर छोड़ दिया और कहा कि अगर दोबारा सड़क पर इस तरह मारपीट करते पाए गए तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts