Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कैलिफोर्निया में हाईवे पर मेडिकल हेलीकॉप्टर क्रैश, कई लोगों के घायल होने की खबर

कैलिफोर्निया में हाईवे पर मेडिकल हेलीकॉप्टर क्रैश, कई लोगों के घायल होने की खबर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में बड़ा हादसा हो गया। सैक्रामेंटो शहर में एक हेलीकॉप्टर अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि यह हेलीकॉप्टर बच्चों के अस्पताल से उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही हाईवे के बीच आकर गिर गया।

    सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

    घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर से धुआं उठता दिखाई दे रहा है। आसपास कई वाहन खड़े हैं और लोग मदद करने की कोशिश कर रहे हैं।

    Twitter Post

    कैसे हुआ हादसा

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाम के समय हेलीकॉप्टर अचानक अनियंत्रित होकर होवे एवेन्यू के पास हाईवे-50 की पूर्व दिशा वाली लेन में गिर गया। दुर्घटना के बाद दोनों ओर से यातायात रोक दिया गया। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में कई लोग फंसे हुए थे। राहत और बचाव कार्य जारी है।

    पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे

    इससे पहले अगस्त 2025 में ब्रिटेन के आइल ऑफ वाइट में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ था, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी। हेलीकॉप्टर हादसों के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts