🌤️
--Bhopal, India

कर्नाटक के तुमकुर में बस पलटी, 8 लोगों की मौत; 20 घायल

Follow on Google News
कर्नाटक के तुमकुर में बस पलटी, 8 लोगों की मौत; 20 घायल
कर्नाटक के तुमकुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पावागड़ा के पास बस के पलटने से 8 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 20 से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बता दें कि घायलों में छात्र भी शामिल हैं। फिलहाल सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये भी पढ़ें - 25 मार्च को CM पद की शपथ लेंगे योगी, PM मोदी सहित भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री रहेंगे मौजूद

कैसे हुआ हादसा ?

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि बस पर ड्राइवर के नियंत्रण खो देने के कारण यह हादसा हुआ है। बता दें कि हादसे के दौरान बस में 60 यात्री सवार थे। ये भी पढ़ें - जम्मू में आज ‘The Kashmir Files’ देखेंगे MP के गृह मंत्री, ट्वीट कर दी जानकारी

मृतकों की संख्या बढ़ सकती है

हादसे की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। राष्ट्रीय की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

icon

Latest Posts