शादी का जश्न बना जंग का मैदान :दूल्हा द्वार पर पहुंचा तो दुल्हन के रिश्तेदारों ने कर दी 'धुनाई', यह था मामला!

उप्र के उरई में दूल्हे की पिटाई का मामला सामने आया है। दरअसल जब दूल्हा बारात लगाकर द्वारचार के लिए पहुंचा तो दुल्हन पक्ष के रिश्तेदारों ने दूल्हे और बारातियों पर हमला कर दिया। मारपीट से नाराज वर पक्ष ने सभी रस्में रोक दीं और दुल्हन मंडप में इंतजार करती रही।
दूल्हा द्वार पर पहुंचा तो दुल्हन के रिश्तेदारों ने कर दी 'धुनाई', यह था मामला!

नेशनल डेस्क। जालौन जिले के उरई शहर में एक खुशियों भरा शादी समारोह अचानक हिंसा की आग में झुलस गया। करमेर रोड स्थित अष्टिका गेस्ट हाउस में चल रही शादी में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब द्वारचार की रस्म के दौरान दबंगों ने दूल्हा पक्ष पर धावा बोल दिया। देखते ही देखते संगीत और शहनाई की आवाज चीख-पुकार में बदल गई और पूरा माहौल तनाव में डूब गया।

द्वारचार के बीच अचानक हमला

जानकारी के मुताबिक, तिरही निवासी प्रदीप कुमार पाल के भाई की शादी यहां आयोजित थी। रात में द्वारचार की रस्म की तैयारियां चल रही थीं, तभी 10 से 20 युवकों का झुंड मौके पर पहुंचा और बिना किसी स्पष्ट कारण के दूल्हा पक्ष पर टूट पड़ा। किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला और हमलावरों ने बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें: बालोद में प्रेमी-प्रेमिका ने एक ही रस्सी से फांसी लगाकर दी जान, खेत में पेड़ पर लटके मिले शव

 दूल्हे और उसके परिवार को बनाया निशाना

हमलावरों ने सबसे पहले दूल्हे, उसके पिता और भाई को घेरकर पीटना शुरू किया। इसके बाद अन्य बारातियों को भी नहीं बख्शा गया। इस हमले में दूल्हा पक्ष के चार से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शादी में शामिल मेहमान अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए, जिससे पूरे समारोह में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

दुल्हन के बुआ के लड़कों ने पीटा 

प्रदीप कुमार पाल का आरोप है कि हमलावर दुल्हन पक्ष के ही रिश्तेदार थे। उन्होंने बताया कि दुल्हन की बुआ के लड़कों ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों में अवधेश, मलखान, संतोष, संदीप, काशीराम, लालू और मुन्ना के नाम सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि पहले तिलक के दौरान स्वागत को लेकर हुई मामूली बातचीत ने बाद में हिंसक रूप ले लिया।

Breaking News

मंडप में इंतजार करती रही दुल्हन 

इस सनसनीखेज हमले के बाद शादी की सभी रस्में ठप हो गईं। दूल्हा पक्ष ने साफ कह दिया कि जब तक घायलों का इलाज नहीं हो जाता और आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक कोई रस्म नहीं होगी। उधर, दुल्हन मंडप में बैठी अपने विवाह का इंतजार करती रही, लेकिन खुशियों का वह पल अधर में लटक गया।

ये भी पढ़ें: कान्हा टाइगर रिजर्व में भूख से मर रहे बाघ के शावक ! 4 दिन में 3 की मौत, अब आखिरी बच्चे पर टिकी सबकी नजर

शिकायत मिलने पर जांच में जुटी पुलिस 

घटना के बाद मौके पर दहशत का माहौल फैल गया। स्थानीय लोगों की मदद से स्थिति को काबू में किया गया। सूचना मिलते ही उरई कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts