PlayBreaking News

बालोद में प्रेमी-प्रेमिका ने एक ही रस्सी से फांसी लगाकर दी जान,खेत में पेड़ पर लटके मिले शव

छत्तीसगढ़ के बालोद में प्रेमी-प्रेमिका ने एक ही फंदे से फांसी लगाकर जान दे दी। शादीशुदा महिला बैंक जाने की बात कहकर घर से निकली थी। दोनों के शव 45 किमी दूर खेत में पेड़ पर लटके मिले। पुलिस जांच में जुटी। 
Follow on Google News
खेत में पेड़ पर लटके मिले शव

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह जब खेत के भीतर एक पेड़ पर दोनों के शव लटके मिले, तो इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि दोनों ने एक ही फंदे का सहारा लिया। मिली जानकारी के मुताबिक, मृत महिला की पहचान संतोषी बाई यादव (40) के रूप में हुई है, जो शादीशुदा थी और उसके बच्चे भी हैं। वहीं युवक का नाम थलेश खरांशु (25) बताया जा रहा है, जो अविवाहित था। बताया जा रहा है कि संतोषी शनिवार सुबह करीब 11 बजे अपने घर से बैंक जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। जब परिजनों ने तलाश शुरू की और कोई सुराग नहीं मिला, तो उन्होंने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

45 किलोमीटर दूर खेत में मिला सुराग

दोनों अर्जुंदा थाना क्षेत्र के ग्राम गब्दी के रहने वाले थे और पड़ोसी थे। लेकिन उनकी लाश गांव से करीब 45 किलोमीटर दूर ग्राम परसोदा के एक खेत में मिली। रविवार सुबह करीब 8 बजे राहगीरों ने खेत के अंदर एक पेड़ पर दो शव फंदे से लटके देखे। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के थानों से जानकारी ली, जिसके बाद अर्जुंदा थाना क्षेत्र से दो लोगों के लापता होने की बात सामने आई। अर्जुंदा पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस के साथ परिजन भी मौके पर पहुंचे

मोबाइल फोटो से हुई पहचान

उन्होंने मोबाइल में मौजूद फोटो के आधार पर दोनों की पहचान की। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को जिला अस्पताल बालोद की मर्च्युरी में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: कान्हा टाइगर रिजर्व में भूख से मर रहे बाघ के शावक ! 4 दिन में 3 की मौत, अब आखिरी बच्चे पर टिकी सबकी नजर

दोनों करते थे मजदूरी

स्थानीय लोगों के अनुसार, थलेश और संतोषी एक-दूसरे के पड़ोसी थे और दोनों मजदूरी करते थे। थलेश अक्सर संतोषी के घर आता-जाता था। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और वे एक-दूसरे को चाहने लगे। 

Breaking News

बस से पहुंचे, फिर पैदल खेत तक गए

बालोद कोतवाली थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों शनिवार को घर से निकलकर बस के जरिए झलमला पहुंचे। वहां से वे पैदल परसोदा के खेत तक गए, जहां उन्होंने एक ही पेड़ पर फांसी लगा ली। उन्होंने यह भी बताया कि मौके से दोनों के चप्पल बरामद किए गए हैं और किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। फिलहाल पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि इस घटना के पीछे की असली वजह सामने आ सके।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts