WWE के पूर्व चैम्पियन Bray Wyatt का का हार्ट अटैक से निधन, 36 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

स्पोर्ट्स डेस्क। वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (WWE) के पूर्व हैवीवेट चैंपियन ब्रे व्याट (Bray Wyatt) का निधन हो गया है। उन्होंने 36 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनका निधन हो गया। ब्रे व्याट लंबे समय से एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। इसी वजह से वह पिछले कुछ महीनों से रिंग में भी नहीं उतरे थे। वे अमेरिका के फ्लोरिडा के रहने वाले थे।
WWE के अधिकारी ने दी जानकारी
WWE के चीफ कॉन्टेंट ऑफिसर पॉल "ट्रिपल एच" लेवेस्क ने सोशल मीडिया पर व्याट के निधन की जानकारी दी। पॉल लेवेस्क ने ट्विटर पर लिखा, "अभी डब्ल्यूडब्ल्यूई हॉल ऑफ फेमर माइक रोटुंडा का फोन आया, जिन्होंने हमें दुखद समाचार के बारे में बताया कि हमारे डब्ल्यूडब्ल्यूई परिवार के सदस्य, विंडहैम रोटुंडा, जिन्हें ब्रे के नाम से भी जाना जाता है। व्याट का आज निधन हो गया। हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं और हम चाहते हैं कि इस समय हर कोई उनकी निजता का सम्मान करे।"




















