Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bhopal News : युवक ने दिव्यांग बहन की जिंदगी खत्म कर खुद किया सुसाइड, मां की मौत के बाद से डिप्रेशन में था

Follow on Google News
Bhopal News : युवक ने दिव्यांग बहन की जिंदगी खत्म कर खुद किया सुसाइड, मां की मौत के बाद से डिप्रेशन में था
भोपाल। राजधानी भोपाल के कोलार क्षेत्र में दो संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई है। जिंदगी से परेशान होकर युवक ने अपनी दिव्यांग बहन की हत्या कर खुद ने भी सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि दोनों मां की मौत के बाद से डिप्रेशन में थे। बुजुर्ग पिता ने शनिवार सुबह दोनों के शव फंदे पर लटके देखे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी।

डिप्रेशन में चल रहा था युवक

ये घटना कोलार रोड स्थित क्वालिटी होम कॉलोनी का है। कोलार थाना पुलिस ने बताया कि क्वालिटी होम में पंकज मालवीय (55) बुजुर्ग पिता (85) और दिव्यांग बहन सुनीता के साथ रहते थे। सुनीता पैर से दिव्यांग थी। वहीं पंकज पेंटिंग करने का काम करता था। पंकज और सुनीता की मां का निधन 3 महीन पहले बीमारी से हो गया था।

पिता ने दी पुलिस को सूचना

पिता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पंकज का शव बेडरूम में पंखे पर लटका मिला। जबकि बहन का शव किचन में पड़ा मिला। फिलहाल, पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। जांच के बाद ही असल वजह स्पष्ट हो पाएगी। ये भी पढ़ें- Bhopal News : दिनदहाड़े हुई लूट का पर्दाफाश, करीबी दोस्त ने ही दिया था वारदात को अंजाम, 4 लूटेरे गिरफ्तार
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts