Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बिलासपुर में पति की करंट से मौत :अगले दिन पत्नी ने सुसाइड किया, रिश्तेदार बोले- गुमसुम रहने लगी थी, संभाल नहीं पाई

पचपेड़ी थाना पुलिस ने बताया कि पहले पति की मौत करंट लगने से हुई थी। इसके बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। 
अगले दिन पत्नी ने सुसाइड किया, रिश्तेदार बोले- गुमसुम रहने लगी थी, संभाल नहीं पाई

बिलासपुर के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को झकझोर दिया। पति की करंट लगने से मौत के बाद सदमे में पत्नी ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लगातार दो दिनों में एक ही घर से पति-पत्नी की अर्थियां उठने से गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं रिश्तेदारों का कहना है कि वो अपने पति के बिछड़ने के दर्द को सहन नहीं कर पाई, उसे तेज झटका लगा।

कैसे हुई पति की मौत

जानकारी के मुताबिक ग्राम गोपालपुर निवासी रामनारायण केंवट की शादी करीब चार साल पहले सुनीता बाई केंवट से हुई थी। रामनारायण खेती-किसानी का काम करता था। 17 मई को वह घर में मोटर पंप चालू कर रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पति की अचानक मौत के बाद परिवार गहरे सदमे में चला गया।

पति की मौत के बाद गुमसुम रहने लगी थी पत्नी

रिश्तेदारों के अनुसार पति की मौत के बाद सुनीता पूरी तरह टूट गई थी। वह लगातार चुप रहने लगी थी और किसी से ज्यादा बातचीत नहीं कर रही थी। परिवार और रिश्तेदार उसे संभालने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वह पति के बिछड़ने का दुख सहन नहीं कर पा रही थी। घरवालों को उम्मीद थी कि समय के साथ वह संभल जाएगी, लेकिन अंदर ही अंदर वह गहरे सदमे में चली गई थी।

यह भी पढ़ें: 16 साल पुराने कर्मचारी ने दिया धोखा! ज्वेलरी शोरूम से 2 करोड़ का सोना लेकर फरार, CCTV देख मालिक के उड़े होश

देर रात कमरे में फंदे पर लटकी मिली

बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात घर के सभी लोग सो रहे थे। इसी दौरान सुनीता ने अपने कमरे में सीलिंग फैन से साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद जब घरवालों की नजर उस पर पड़ी तो वह फंदे पर झूल रही थी। परिजनों ने तुरंत उसे नीचे उतारा और बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पूरा गांव गमगीन, दो दिन में उठी दो अर्थियां 

घटना की जानकारी मिलते ही बुधवार सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण और रिश्तेदार परिवार के घर पहुंच गए। पोस्टमॉर्टम के बाद जब सुनीता का शव गांव लाया गया तो माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया। रविवार को पति की मौत और फिर दो दिन बाद पत्नी की आत्महत्या ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया। लगातार दो दिनों में एक ही घर से दो अर्थियां उठने से हर किसी की आंखें नम नजर आईं।

Breaking News

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, बिलासपुर के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर में रहने वाले रामनारायण केंवट की 17 मई को करंट लगने से मौत हो गई थी। वह घर में मोटर पंप चालू कर रहा था, तभी अचानक बिजली की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही जान चली गई। रामनारायण की मौत के बाद उसकी पत्नी सुनीता बाई गहरे सदमे में चली गई थी। रिश्तेदारों के मुताबिक वह लगातार गुमसुम रहने लगी थी और किसी से ठीक से बात भी नहीं कर रही थी। परिवार के लोग उसे संभालने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पति के अचानक चले जाने का दुख वह सहन नहीं कर पाई।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का डिजिटल कदम : समर वेकेशन में होगी वर्चुअल सुनवाई, घर बैठे जुड़ेंगे वकील और पक्षकार

पुलिस ने शुरू की जांच

पचपेड़ी थाना पुलिस ने बताया कि पहले पति की मौत करंट लगने से हुई थी। इसके बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला सदमे में आत्महत्या का सामने आया है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

Latest Posts