Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बिलासपुर:कार की छत पर लड़की को डांस करना पड़ा महंगा, गाड़ी जब्त; पुलिस ने की कार्रवाई

सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत लोगों को लगातार जोखिम उठाने पर मजबूर कर रही है। बिलासपुर में एक युवती का चलती BMW कार की सनरूफ पर डांस करते वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में तेज रफ्तार कार पर युवती स्टंट करती नजर आई। मामला सामने आने के बाद चकरभाठा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार को जब्त कर लिया है।
Follow on Google News
कार की छत पर लड़की को डांस करना पड़ा महंगा, गाड़ी जब्त; पुलिस ने की कार्रवाई

बिलासपुर। रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर चलती BMW की सनरूफ पर युवती का डांस करना अब कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गया है। वायरल वीडियो में कार तेज रफ्तार में दौड़ती दिखाई दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वाहन को जब्त कर चालक से पूछताछ की। आरोपी चालक ने यातायात नियमों के उल्लंघन की बात स्वीकार कर ली है।

वायरल वीडियो पर कार्रवाई 

बिलासपुर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवती बीएमडब्लू कार की सनरूफ से बाहर निकलकर डांस करती दिखाई दे रही है। जिस समय युवती स्टंट कर रही थी, उस दौरान कार काफी तेज रफ्तार में चल रही थी। पीछे चल रही दूसरी कार में बैठे लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने भी इसे लापरवाही भरा कदम बताया।

ये भी पढ़ें: Share Market Today : सेंसेक्स 479 अंक टूटा, निफ्टी 23,914 के नीचे बंद; ग्लोबल तनाव से निवेशकों में चिंता

हाईवे पर किया स्टंट

रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर इस तरह का स्टंट न केवल चालक और युवती के लिए बल्कि अन्य वाहन चालकों के लिए भी खतरा बन सकता था। तेज रफ्तार कार में सनरूफ से बाहर निकलकर डांस करना हादसे को न्योता देने जैसा माना जा रहा है। सोशल मीडिया पर फेमस होने की होड़ में लोग अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। ऐसे मामलों में कई बार गंभीर हादसे भी हो चुके हैं। इसके बावजूद लोग नियमों की अनदेखी करने से पीछे नहीं हट रहे हैं।

पुलिस ने जब्त की कार

वीडियो वायरल होने के बाद चकरभाठा पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए BMW कार को जब्त कर लिया। पुलिस के मुताबिक 24 मई 2026 को आरोपी चालक अपनी महिला मित्र के साथ हाईवे पर लापरवाही से वाहन चला रहा था। पूछताछ के दौरान चालक ने यातायात नियमों के उल्लंघन की बात स्वीकार की। अब आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें: अंबानी ग्रुप पर 150 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप! पैसे दूसरी कंपनियों में किए डाइवर्ट, फर्जीवाड़ा और लोन डाइवर्जन की पूरी कहानी

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

बिलासपुर में इससे पहले भी सोशल मीडिया रील्स के लिए सड़क पर खतरनाक स्टंट किए जाने के मामले सामने आ चुके हैं। कुछ समय पहले युवकों ने सड़क जाम कर वीडियो बनाया था, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की थी। लगातार बढ़ते ऐसे मामलों ने पुलिस और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। अधिकारियों का कहना है कि सड़क सुरक्षा नियमों से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस लोगों से जिम्मेदारी के साथ सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने की अपील कर रही है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts