PlayBreaking News

बिहार में आज कैबिनेट विस्तार:सम्राट चौधरी सरकार को मिलेंगे नए मंत्री, मोदी-शाह की मौजूदगी में होगा शपथ ग्रहण

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपनी सरकार का पहला बड़ा कैबिनेट विस्तार करने जा रहे हैं। पटना के गांधी मैदान में होने वाले इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह में करीब 30 मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।
Follow on Google News
सम्राट चौधरी सरकार को मिलेंगे नए मंत्री, मोदी-शाह की मौजूदगी में होगा शपथ ग्रहण

पटना। बिहार की राजनीति में आज बड़ा दिन है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अगुआई वाली NDA सरकार का आज यानी 7 मई को कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है। राजधानी पटना के गांधी मैदान में दोपहर 12:10 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। माना जा रहा है कि करीब 28 से 30 मंत्री आज शपथ ले सकते हैं।

यह सम्राट चौधरी सरकार के गठन के 21 दिन बाद पहला बड़ा विस्तार है। समारोह को भव्य बनाने की तैयारी की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा समेत NDA के कई बड़े नेता कार्यक्रम में शामिल होंगे।

बीजेपी से कई पुराने और नए चेहरे शामिल

भारतीय जनता पार्टी के कोटे से कई पुराने नेताओं की मंत्री पद पर वापसी लगभग तय मानी जा रही है। संभावित नामों में विजय कुमार सिन्हा, मंगल पांडेय, रामकृपाल यादव, दिलीप जायसवाल, श्रेयसी सिंह, लखेंद्र पासवान, रमा निषाद और संजय सिंह टाइगर शामिल हैं।
इनमें कई नेता पहले भी बिहार सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वहीं पार्टी इस बार कुछ नए चेहरों को भी मौका दे सकती है। संभावित नए नामों में केदार गुप्ता, नीतीश मिश्रा, मिथिलेश तिवारी, इंजीनियर शैलेंद्र और श्वेता गुप्ता का नाम चर्चा में है।

Twitter Post

JDU से इन नेताओं को मिल सकती है जिम्मेदारी

JDU के कोटे से भी कई बड़े नेताओं का मंत्री बनना तय माना जा रहा है। इनमें श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मदन सहनी, जमा खां और सुनील कुमार के नाम शामिल हैं। इसके अलावा नए चेहरों में रत्नेश सदा, बुलो मंडल, भगवान सिंह कुशवाहा और दामोदर रावत को भी मंत्री बनाया जा सकता है। लंबे समय बाद दामोदर रावत की कैबिनेट में वापसी की चर्चा तेज है।

यह भी पढ़ें: बिहार कैबिनेट विस्तार: JDU की लिस्ट में बड़े नाम, निशांत कुमार को लेकर चर्चा तेज; कल पटना में होगा शपथ समारोह

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा जब से नए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार में सरकार बनी है तब से सब जानना चाह रहे थे कि बिहार में मंत्रीमंडल कब शपथ लेगा। मैं मानता हूं ये सरकार अगले 5 साल बिहार के लिए स्वार्णिम काल के तौर पर साबित होंगे।

Twitter Post

मांझी, चिराग और उपेंद्र कुशवाहा से भी मंत्री

NDA के सहयोगी दलों को भी मंत्रिमंडल में जगह मिलने जा रही है। जीतन राम मांझी की पार्टी HAM से संतोष सुमन मंत्री बन सकते हैं। वहीं चिराग पासवान की पार्टी LJP(R) से संजय पासवान और संजय सिंह के नाम सामने आए हैं। इसके अलावा उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLM से दीपक प्रकाश को मंत्री बनाया जा सकता है।

कुल 36 मंत्री हो सकते हैं बिहार कैबिनेट शामिल

संवैधानिक नियमों के मुताबिक बिहार में मुख्यमंत्री समेत कुल 36 मंत्री हो सकते हैं। फिलहाल मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और दो उपमुख्यमंत्री पहले से मौजूद हैं। उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी और विजेंद्र यादव JDU से आते हैं। अगर आज 30 मंत्री शपथ लेते हैं तो कुल संख्या 33 तक पहुंच जाएगी और तीन पद आगे के लिए खाली रखे जा सकते हैं।

PM मोदी का मेगा रोड शो भी होगा

शपथ ग्रहण समारोह से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक मेगा रोड शो भी प्रस्तावित है। इसे लेकर राजधानी पटना में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मंत्रिमंडल विस्तार समारोह के कारण शहर के कई इलाकों में ट्रैफिक रूट भी बदले गए हैं।

यह भी पढ़ें: बिहार की सियासत में नई एंट्री ? निशांत कुमार के मंत्री बनने की चर्चा तेज; पटना में कल शपथ ग्रहण समारोह

अमित शाह ने पटना पहुंचकर नेताओं से की मुलाकात

बुधवार शाम गृह मंत्री अमित शाह पटना पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया। इसके बाद शाह एक होटल पहुंचे, जहां उन्होंने BJP और NDA के कई नेताओं के साथ बैठक की। रास्ते में अमित शाह राजवंशी नगर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर भी पहुंचे और दर्शन किए। वहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष समेत कई नेता मौजूद रहे।

Twitter Post
Twitter Post

निशांत कुमार के मंत्री बनने की चर्चा तेज

इस बार सबसे ज्यादा चर्चा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर हो रही है। माना जा रहा है कि उन्हें भी सम्राट मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव माना जाएगा।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts