Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बिहार के कटिहार में भीषण हादसा :बस और पिकअप वाहन की टक्कर, 10 की मौत, कई घायल

बिहार के कटिहार जिले में NH-31 पर बस और पिकअप वैन की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हैं। हादसा कोढ़ा थाना क्षेत्र में हुआ। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने राहत-बचाव कार्य शुरू कर जांच शुरू कर दी है।
बस और पिकअप वाहन की टक्कर, 10 की मौत, कई घायल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बिहार के कटिहार जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक भीषण सड़क हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और हर तरफ चीख-पुकार सुनाई देने लगी।

    NH-31 पर खतरनाक हादसा

    यह हादसा कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र में NH-31 पर बसगड़ा चौक के पास दातपुर मुसहरी चौक के नजदीक हुआ। यहां एक बस और पिकअप वैन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पास से गुजर रही दो मोटरसाइकिलें भी इसकी चपेट में आ गईं, जिससे बाइक सवार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

    Twitter Post

    अब तक 10 लोगों की मौत

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इस हादसे में अब तक 10 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर है। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

    नशे में था बस चालक, पहले भी मारी टक्कर

    स्थानीय लोगों के अनुसार, बस हरदा से पूर्णिया जा रही थी। आरोप है कि बस चालक नशे की हालत में था और रास्ते में पहले भी एक-दो जगह टक्कर मार चुका था। जैसे ही बस दातपुर मुसहरी चौक के पास पहुंची, सामने से आ रही पिकअप वैन से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई, जिससे यह बड़ा हादसा हो गया।

    ये भी पढ़ें: 12 पसलियां टूटीं, सिर कुचला... इंसान या हैवान? अंबिकापुर में रेप के बाद महिला की क्रूर हत्या, अवैध संबंध का शक

    राहत-बचाव कार्य में जुटा प्रशासन

    हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। इलाके में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

    पुलिस ने क्या कहा?

    कटिहार पुलिस के अनुसार, शनिवार शाम को कोढ़ा थाना क्षेत्र के गेड़ाबाड़ी के पास बस और पिकअप वाहन के बीच यह दुर्घटना हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।

    पुलिस ने बताया कि घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। साथ ही, इलाके में यातायात व्यवस्था को भी सुचारू किया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts