Samrat Chaudhary:सम्राट चौधरी की अमित शाह से अहम मुलाकात, जल्द होगा बिहार में कैबिनेट विस्तार ?

मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी लगातार एनडीए के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह से अहम बैठक की। करीब 25 मिनट चली इस मुलाकात में कैबिनेट विस्तार पर चर्चा हुई।
सम्राट चौधरी की अमित शाह से अहम मुलाकात, जल्द होगा बिहार में कैबिनेट विस्तार ?

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मंथन जारी है। बीजेपी कोटे से तीन नए मंत्रियों की एंट्री तय मानी जा रही है। कुछ मौजूदा मंत्रियों के विभाग बदलने की भी संभावना है। 4 मई के बाद इस पर अंतिम मुहर लग सकती है।

दिल्ली में तेज हुई सियासी हलचल

दिल्ली दौरे के दौरान सम्राट चौधरी ने पहले बीजेपी प्रभारी से चर्चा की और फिर अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान राज्य की राजनीतिक स्थिति और कैबिनेट विस्तार पर विस्तार से बात हुई। बताया जा रहा है कि यह बैठक केवल औपचारिक नहीं बल्कि रणनीतिक थी। इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि बिहार में जल्द कैबिनेट विस्तार होगा।

ये भी पढ़ें: '2 घंटे में ढूंढ लो…' मां को आखिरी कॉल के बाद खदान में मिला छात्र का शव

बिहार में कैबिनेट विस्तार की कवायद 

पिछले कैबिनेट में कुल 14 मंत्री थे, लेकिन एक इस्तीफे के बाद संख्या घटकर 13 रह गई। बीजेपी कोटे से अब 16 मंत्री बनाए जाने हैं। ऐसे में तीन नए चेहरों को शामिल करने की तैयारी है। यह विस्तार संगठन और सरकार के बीच तालमेल को मजबूत करने के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

विभागों में बदलाव की चर्चा

बैठक में केवल नए मंत्रियों की नियुक्ति ही नहीं बल्कि मौजूदा मंत्रियों के विभागों में फेरबदल पर भी चर्चा हुई। कुछ मंत्रियों के प्रदर्शन और राजनीतिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए बदलाव संभव है। इससे सरकार की कार्यक्षमता बढ़ाने की कोशिश की जा रही है।

ये भी पढ़ें: Diljit Dosanjh: कनाडा में कॉन्सर्ट बीच में रुका, दिलजीत दोसांझ ने खालिस्तानी समर्थकों को लगाई फटकार

विजय सिन्हा की भूमिका पर मंथन

पूर्व डिप्टी सीएम विजय सिन्हा की भूमिका को लेकर भी चर्चा हुई है। उन्हें कौन सा मंत्रालय मिलेगा, यह अभी तय नहीं है। पार्टी नेतृत्व उनकी जिम्मेदारी को लेकर गंभीरता से विचार कर रहा है। 

4 मई के बाद हो सकता है फैसला

चार मई को पांच राज्यों के चुनाव परिणाम आने के बाद बिहार में कैबिनेट विस्तार की प्रक्रिया तेज हो सकती है। माना जा रहा है कि इसके बाद ही अंतिम सूची सामने आएगी। दिल्ली में हुई बैठकों से नई सरकार की रूपरेखा लगभग तय मानी जा रही है। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts