Diljit Dosanjh:कनाडा में कॉन्सर्ट बीच में रुका, दिलजीत दोसांझ ने खालिस्तानी समर्थकों को लगाई फटकार

कॉन्सर्ट के दौरान झंडे लहराने पर दिलजीत ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वह हर जगह पंजाब की बात करते हैं। केबीसी और इंटरनेशनल शो को लेकर भी उन्होंने अपनी बात रखी। साथ ही पुराने विवादों और विरोध पर भी जवाब दिया।
कॉन्सर्ट के दौरान दिखाए खालिस्तानी झंडे
कार्यक्रम के दौरान ही दोसांझ ने पंजाबी समुदाय के कुछ वर्गों की आलोचना और पिछले साल कौन बनेगा करोड़पति में उनकी उपस्थिति को लेकर हुए विवाद का जवाब भी दिया। उन्होंने मंच से अपनी बात रखते हुए दर्शकों को जवाब दिया और माहौल को संभालने की कोशिश की।
ये भी पढ़ें: सैनिक की पत्नी का दिल अब 14 साल के बच्चे के सीने में धड़केगा, अंगदान से मिली नई जिंदगी
'मैं हर जगह पंजाब की बात करता हूं'
सोशल मीडिया पर चल रहे एक वीडियो में दोसांझ कहते दिख रहे हैं कि मेरा काम चैरिटी करना नहीं है। लेकिन मैं जहां भी जाता हूं पंजाब की बात करता हूं। हम हमेशा कहते हैं कि नेशनल मीडिया पंजाब की बात ज्यादा नहीं करता। लेकिन पंजाब के लिए मैं हर जगह गया। मैंने अपने राज्य के लिए दिल खोल कर दान भी दिए हैं। बता दें कि साल 2025 में दिलजीत दोसांझ ने एक शो से हुई आय को पंजाब के बाढ़ राहत के लिए डोनेट किया था।
केबीसी और इंटरनेशनल मंच पर बयान
कौन बनेगा करोड़पति में अपनी प्रजेंस को लेकर गायक ने कहा- जितने झंडे दिखाने हैं दिखाओ। अपनी इंटरनेशनल अपीरियंस पर दिलजीत दोसांझ ने कहा- मैं टुनाइट शो में भी गया। जिसमें जिम्मी फैलन से पंजाब और गुरुनानक जी के संबंध में चर्चा की। मैं वहां कोई फिल्म या गाना प्रमोट करने नहीं गया था। मैं वहां पंजाब और उसके इश्यू उठाने गया था जिससे नेशनल मीडिया उसे कवर करे।
ये भी पढ़ें: हिमाचल: कांगड़ा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर को आया हार्ट अटैक; 20 से ज्यादा यात्री घायल
'स्टेडियम में 55 हजार लोग इकट्ठे हो रहे हैं'
फैलन के शो में दोसांझ ने उस समय को भी याद किया जब 1914 में भारतीयों को जहाज से उतरकर सी पोर्ट के पास के स्टेडियम नहीं जान दिया गया था। उन्होंने कहा कि आज यह बड़ी बात है कि उसी स्टेडियम में 55 हजार लोग इकट्ठे हो रहे हैं। पिछले साल अक्टूबर में प्रो खालिस्तानी ग्रुप्स ने आस्ट्रेलिया में दोसांझ के कॉन्सर्ट को रोकने की धमकी दी थी। इसके अलावा अमिताभ बच्चन के पैर छूने को लेकर भी विरोध हुआ था।












