अपराधी को CM बनाएंगे तो यही होगा...प्रशांत किशोर ने सम्राट चौधरी पर साधा निशाना, बोले- बिहार को बेहतर मुख्यमंत्री चाहिए

बांकीपुर उपचुनाव में लगातार बढ़त मिलने के बाद जन सुराज पार्टी (JSP) के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बीजेपी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस उपचुनाव के नतीजों ने बिहार की राजनीति को बड़ा संदेश दिया है।
प्रशांत किशोर ने सम्राट चौधरी पर साधा निशाना, बोले- बिहार को बेहतर मुख्यमंत्री चाहिए
बांकीपुर उपचुनाव में लगातार बढ़त मिलने के बाद जन सुराज पार्टी (JSP) के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बीजेपी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर जमकर निशाना साधा।

बांकीपुर के नए विधायक का फैसला हो रहा है। पटना में वोटों की गिनती हो रही है। 28वें राउंड की गिनती अब खत्म हो चुकी है। मतगणना में जनसुराज पार्टी (JSP) के नेता प्रशांत किशोर 19419 वोटों से भाजपा के नीरज सिन्हा से आगे चल रहे हैं। इसे लेकर जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। इस दौरान प्रशांत किशोर खुद काउंटिंग सेंटर पहुंचे। उनकी पत्नी डॉ. जाह्नवी दास भी वहां मौजूद रहीं और उन्होंने बांकीपुर की जनता का धन्यवाद किया।

जनता का भरोसा नहीं टूटने देंगे

मीडिया से बातचीत में प्रशांत किशोर ने कहा कि इस चुनाव ने बीजेपी को साफ संदेश दिया है कि बिहार को बेहतर नेतृत्व की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने इस बार उन्हें वोट नहीं दिया, उनका भरोसा जीतने के लिए भी वे लगातार काम करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर एनडीए सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरेगी, तो आगे भी ऐसे ही नतीजे देखने को मिल सकते हैं। प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार से पलायन रुकना चाहिए और राज्य के विकास पर ध्यान देना जरूरी है।

ये भी पढ़ें: Datia By Election: दतिया में कांग्रेस की बंपर जीत, BJP को 6 हजार से ज्यादा वोटों से दी करारी मात

सम्राट चौधरी पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी को मुख्यमंत्री का चेहरा बदलने पर विचार करना चाहिए। उनका कहना था कि बिहार को ऐसा नेतृत्व चाहिए जो राज्य के विकास के लिए काम करे। प्रशांत किशोर ने यह भी कहा कि उनकी जीत का सबसे बड़ा कारण सम्राट चौधरी हैं। उनके मुताबिक, सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री होना ही इस चुनाव में उनकी बढ़त और संभावित जीत की सबसे बड़ी वजह बना।

ये सिर्फ उनकी नहीं बांकीपुर की जनता की जीत- प्रशांत किशोर

बांकीपुर उपचुनाव में बढ़त के बाद प्रशांत किशोर ने कहा कि यह जीत सिर्फ उनकी नहीं, बल्कि बांकीपुर की जनता की जीत है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव सिर्फ एक विधायक चुनने का नहीं था, बल्कि बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व को संदेश देने का था कि बिहार को एक अच्छा और मजबूत मुख्यमंत्री मिलना चाहिए।

Breaking News

प्रशांत किशोर ने कहा कि जनता ने बीजेपी को 202 विधायक दिए हैं, इसलिए पार्टी को ऐसा मुख्यमंत्री चुनना चाहिए, जिसकी छवि अच्छी हो और जो बिहार के विकास के लिए काम करे।

जनता को दिया धन्यवाद

उन्होंने कहा कि बिहार को ऐसा नेतृत्व चाहिए जो शिक्षा, रोजगार और विकास पर ध्यान दे, ताकि राज्य के युवाओं को काम की तलाश में दूसरे राज्यों में मजदूरी के लिए न जाना पड़े। उनके मुताबिक, बांकीपुर की जनता ने अपने वोट के जरिए यही संदेश दिया है।

ये भी पढ़ें: गुजरात उपचुनाव: मांजलपुर में BJP की प्रचंड जीत, सतेंद्रभाई पटेल ने कांग्रेस को 30,630 वोटों से हराया

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि जिन लोगों ने उन्हें वोट दिया, वह उनका दिल से धन्यवाद करते हैं। वहीं, जिन्होंने उन्हें वोट नहीं दिया, उनका भरोसा जीतने के लिए वह आगे भी पूरी मेहनत और ईमानदारी से काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता बिहार को बेहतर नेतृत्व और विकास की राह पर आगे बढ़ाना है।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts