Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

आईसीसी विश्व कप का सबसे बड़ा उलटफेर, अफगान ने मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड को हराया

अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को 69 रन से हराया, मुजीब उर रहमान बने प्लेयर ऑफ द मैच
Follow on Google News
आईसीसी विश्व कप का सबसे बड़ा उलटफेर, अफगान ने मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड को हराया

नई दिल्ली। सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज के 57 गेंद में 80 रन के बाद मुजीबुर रहमान की अगुवाई में अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर अफगानिस्तान ने इस विश्व कप का सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए रविवार को गत चैंपियन इंग्लैंड को 69 रन से हरा दिया। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर में 284 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम 40.3 ओवर में 215 रन पर आउट हो गई।

इंग्लैंड के लिए हैरी ब्रूक (61 गेंद में 66 रन) को छोड़कर कोई बल्लेबाज नहीं टिक सका । वहीं अफगानिस्तान के लिए पहले 16 गेंद में 28 रन बनाने वाले मुजीब उर रहमान ने गेंदबाजी में भी जलवा दिखाते हुए तीन विकेट और राशिद खान ने 22 गेंदों पर 23 रन और 9.3 ओवर में 37 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं, अनुभवी स्पिनर मोहम्मद नबी ने छह ओवर में 16 रन देकर दो विकेट लिए। इसके अलावा फजलहक फारुकी ने और नवीन उल हक ने 1-1 विकेट लिए।

 
Javedakhtar Ansari
By Javedakhtar Ansari

Latest Posts