Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bigg Boss 20: रीति तिवारी के जाने पर कोई रोया तो कोई हंसा! बिग बॉस 20 में माही-गुल्लू की बहस, उदिति सिंह बनीं नई कैप्टन

बिग बॉस 20 के लेटेस्ट एपिसोड में एक साथ इमोशन, ड्रामा और जबरदस्त टकराव देखने को मिला। मिड-वीक एविक्शन में रीति तिवारी का सफर खत्म हो गया, जिसके बाद आम्रपाली दुबे और कनिका मान भावुक नजर आईं।
Bigg Boss 20: रीति तिवारी के जाने पर कोई रोया तो कोई हंसा! बिग बॉस 20 में माही-गुल्लू की बहस, उदिति सिंह बनीं नई कैप्टन
बिग बॉस 20 के घर में इस बार इमोशन, ड्रामा और लड़ाई का जबरदस्त तड़का देखने को मिला

बिग बॉस 20 के लेटेस्ट एपिसोड में एक साथ इमोशन, ड्रामा और जबरदस्त टकराव देखने को मिला। मिड-वीक एविक्शन में रीति तिवारी का सफर खत्म हो गया, जिसके बाद आम्रपाली दुबे और कनिका मान भावुक नजर आईं। वहीं, कप्तानी की टास्क जीतकर उदिति सिंह घर की नई कैप्टन बन गईं। लेकिन उनकी कप्तानी शुरू होते ही घर में नए विवाद खड़े हो गए। माही विज और गुल्लू के बीच बहस हुई, जबकि उदिति और लवप्रीत गिल की तीखी नोकझोंक ने बिग बॉस के घर का माहौल और गर्म कर दिया।

रीति तिवारी हुईं घर से बेघर

इस एपिसोड का सबसे भावुक पल रीति तिवारी का एविक्शन रहा। मिड-वीक एविक्शन के दौरान रीति का शो में सफर समाप्त हो गया। उनके जाने से घर के कई सदस्य भावुक दिखाई दिए। आम्रपाली दुबे और कनिका मान के लिए रीति की विदाई आसान नहीं रही। खासकर आम्रपाली खुद को उनके एविक्शन के लिए जिम्मेदार मानती नजर आईं। आम्रपाली का कहना था कि अगर वह रीति को नॉमिनेशन में आने से रोक पातीं, तो शायद उन्हें घर से बाहर नहीं जाना पड़ता। इस बात को लेकर उनके मन में पछतावा दिखाई दिया। रीति की विदाई से पहले घरवालों ने उन्हें अपने खास अंदाज में आखिरी बार गाना गाने को कहा। इसके बाद उन्होंने बिग बॉस के घर को अलविदा कह दिया।

Isha Rikhi Eviction: बिग बॉस से निकलते ही इशा रिक्खी ने फैंस से मांगी माफी, शेयर किया इमोशनल नोट

माही विज और उदिति सिंह क्यों हंसीं?

रीति तिवारी के घर से बाहर जाने की प्रक्रिया के दौरान माही विज और उदिति सिंह हंसती नजर आईं। इस बात पर गुल्लू ने नाराजगी जताई और माही से कहा, "यार, अभी तो मत हंसो।" माही ने अपनी सफाई देते हुए कहा, "हम किसी और बात पर हंस रहे थे, तू मुझ पर मत चढ़।" इस छोटी-सी बात ने घर में बहस का रूप ले लिया। एक तरफ रीति की विदाई से कुछ सदस्य भावुक थे, तो दूसरी तरफ हंसी को लेकर घरवालों के बीच मतभेद सामने आ गए।

उदिति सिंह ने मारी बाजी

एविक्शन के बाद एपिसोड में कप्तानी की टास्क ने दर्शकों का ध्यान खींचा। घरवालों को पार्टनर बनकर एक गोल ट्रैक पर गेंद को दो स्टिक्स के बीच संतुलित रखना था। टास्क में जोड़ियां माही विज और काजी, उदिति सिंह और अमन और यंग और स्काउट थीं। मुकाबले के पहले राउंड में स्काउट ने माही और काजी की गेंद गिरा दी। इसके चलते दोनों टास्क से बाहर हो गए। दूसरे राउंड में गुल्लू ने स्काउट और यंग की गेंद गिरा दी। इसके बाद उदिति सिंह ने मुकाबले में जीत हासिल कर ली और घर की नई कैप्टन बन गईं। कप्तानी मिलने के साथ ही उदिति के पास घर के कामकाज और नियमों को लेकर फैसले लेने की जिम्मेदारी आ गई।

‘तुमसे नहीं होगा...’ Ex की बातों से टूटा उदिति सिंह का दिल! बिग बॉस 20 में सुनाई ब्रेकअप की कहानी

Captain बनते ही उदिति सिंह के फैसलों पर विवाद

नई कैप्टन बनने के बाद उदिति सिंह ने घर में राशन और साफ-सफाई से जुड़े मुद्दों पर ध्यान देना शुरू किया। उन्होंने काजी को कपड़े ठीक से रखने की सलाह दी और कुछ निर्देश दिए। हालांकि, उदिति के इस अंदाज से माही विज नाराज दिखाई दीं। उन्होंने काजी से बातचीत के दौरान कहा कि उदिति उन पर जरूरत से ज्यादा हावी हो रही हैं।

किचन के सिंक पर ब्रश करने को लेकर भी हुआ विवाद

उदिति सिंह की कप्तानी के दौरान किचन के सिंक पर ब्रश करने की बात भी चर्चा में रही। उदिति ने सिंक पर ब्रश करने की बात कही, जिस पर गुल्लू और माही ने आपत्ति जताई। बाद में माही ने यह मुद्दा काजी और अमन के सामने भी उठाया। काजी ने भी इस पर नाराजगी जाहिर की।

Bigg Boss 20 में बड़ा उलटफेर! सलमान ने पहले लिया यंग का नाम, फिर ईशा रिखी को दिखाया बाहर का रास्ता

उदिति सिंह और लवप्रीत गिल के बीच तीखी बहस

एपिसोड में उदिति सिंह और लवप्रीत गिल के बीच भी तीखी बहस देखने को मिली। दोनों के बीच बढ़ती तनातनी ने घर के माहौल को और गरमा दिया। रीति के एविक्शन, कप्तानी की जंग और घर के कामों को लेकर हो रहे विवादों के बीच कंटेस्टेंट्स के रिश्तों में बदलाव साफ दिखाई दिया।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Latest Posts