Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bigg Boss 20 में बड़ा उलटफेर! सलमान ने पहले लिया यंग का नाम, फिर ईशा रिखी को दिखाया बाहर का रास्ता

सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में दूसरा एविक्शन हो गया है। 27 सितंबर के ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान ने रैपर बादशाह की एक्स वाइफ ईशा रिखी के घर से बाहर होने का ऐलान किया। इस हफ्ते ईशा रिखी और यंग डीएसए नॉमिनेट हुए थे।
Bigg Boss 20 में बड़ा उलटफेर! सलमान ने पहले लिया यंग का नाम, फिर ईशा रिखी को दिखाया बाहर का रास्ता
21 दिन में खत्म हुआ ईशा रिखी का बिग बॉस सफर

सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में दूसरा एविक्शन हो गया है। ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान ने घर से बेघर होने वाले कंटेस्टेंट के नाम का ऐलान किया। इस बार रैपर बादशाह की एक्स वाइफ और कंटेस्टेंट ईशा रिखी का सफर शो में खत्म हो गया। ईशा को दर्शकों से यंग डीएसए की तुलना में कम वोट मिले, जिसके बाद उन्हें घर से बाहर होना पड़ा।

21 दिन में खत्म हुआ ईशा का सफर

ईशा रिखी ‘बिग बॉस 20’ के घर में 6 सितंबर को एंट्री लेने वाले 16 कंटेस्टेंट्स में शामिल थीं। शुरुआत से ही शो में कंटेस्टेंट्स के बीच अलग-अलग समीकरण और मुकाबला देखने को मिल रहा था। लेकिन ईशा ज्यादा समय तक इस सफर का हिस्सा नहीं रह सकीं। 27 सितंबर के ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में सलमान खान ने उनके एविक्शन का ऐलान किया। इस तरह ईशा ने शो में करीब 21 दिन बिताने के बाद बिग बॉस के घर को अलविदा कह दिया।

फातिमा ने सलमान खान से कही दिल की बात, ‘सर, मैं कुछ कहना चाहती हूं...’ सुनकर चौंक गए बिग बॉस के दर्शक!

सलमान ने पहले लिया यंग का नाम

इस एविक्शन में सबसे ज्यादा चर्चा सलमान खान के अंदाज की रही। दरअसल, जब सलमान घर से बाहर होने वाले कंटेस्टेंट का नाम बता रहे थे, तो उन्होंने पहले यंग डीएसए का नाम लिया। सलमान ने कहा कि यंग, आप जा रहे हैं। कुछ पल के लिए ऐसा लगा कि यंग डीएसए का बिग बॉस सफर खत्म हो गया है। लेकिन इसके बाद सलमान ने ट्विस्ट साफ किया और बताया कि यंग सुरक्षित हैं। इसके बाद उन्होंने बताया कि इस हफ्ते घर से बाहर होने वाली कंटेस्टेंट ईशा रिखी हैं। सलमान के इस अंदाज ने एविक्शन के पल को और भी दिलचस्प बना दिया।

ईशा और यंग के बीच था मुकाबला

इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए ईशा रिखी और यंग डीएसए नॉमिनेट हुए थे। शो में एविक्शन का फैसला दर्शकों की वोटिंग के आधार पर हुआ। वोटिंग में ईशा को यंग की तुलना में कम वोट मिले। ज्यादा वोट हासिल करने की वजह से यंग डीएसए सुरक्षित हो गए, जबकि ईशा को शो से बाहर होना पड़ा। यानी इस बार दर्शकों के वोट ने तय किया कि कौन घर में आगे का सफर जारी रखेगा और किसका गेम यहीं खत्म होगा।

बिग बॉस 20 में रोए अमन गांधी, बोले- 'मूव ऑन…' माही विज ने संभाला, जानें क्या है वजह

रोहिद के बाद ईशा हुईं बाहर

‘बिग बॉस 20’ के दूसरे हफ्ते में अफगानी मूल के ऑस्ट्रियाई अभिनेता रोहिद खान का एविक्शन हुआ था। इसके बाद अब ईशा रिखी के बाहर होने से शो को दूसरा एविक्टेड कंटेस्टेंट मिल गया है। शो की शुरुआत 6 सितंबर को 16 कंटेस्टेंट्स के साथ हुई थी। दो कंटेस्टेंट्स के बाहर होने के बाद अब घर में कुल 14 सदस्य बचे हैं।

अब घर में बचे ये 14 कंटेस्टेंट

ईशा रिखी और रोहिद खान के बाहर होने के बाद ‘बिग बॉस 20’ के घर में अब 14 कंटेस्टेंट्स हैं। इनमें कनिका मान, आसिफ खान, आम्रपाली दुबे, अरिश्फा खान, माही विज, कुशल तंवर यानी गुल्लू, मैरी कॉम, काजी तौकीर, उदिति सिंह, यंग डीएसए, रीति तिवारी, तन्मय सिंह यानी स्काउट, लव गिल और अमन गांधी शामिल हैं। अब इन 14 कंटेस्टेंट्स के बीच मुकाबला और भी दिलचस्प होने वाला है। हर हफ्ते नॉमिनेशन और वोटिंग के साथ किसी एक सदस्य का सफर खत्म हो सकता है। ऐसे में घर के अंदर आगे आने वाले टास्क, रिश्ते और रणनीतियां शो की कहानी को और बदल सकती हैं।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Latest Posts