Isha Rikhi Eviction: बिग बॉस से निकलते ही इशा रिक्खी ने फैंस से मांगी माफी, शेयर किया इमोशनल नोट

बिग बॉस 20 के घर से तीन हफ्ते बाद बाहर हुईं अभिनेत्री इशा रिक्खी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। घर से निकलने के बाद इशा ने अपने फैंस और सपोर्टर्स का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने माना कि शो के दौरान कई ऐसे पल आए, जब वह अपनी भावनाएं ठीक से जाहिर नहीं कर पाईं। इशा ने यह भी कहा कि अगर उनकी वजह से किसी को निराशा हुई है तो वह इसके लिए दिल से माफी मांगती हैं।
तीन हफ्तों के सफर को याद कर भावुक हुईं इशा
बिग बॉस के घर में इशा रिक्खी का सफर करीब तीन हफ्तों का रहा। बाहर आने के बाद उन्होंने अपने अनुभव को याद करते हुए बताया कि इस दौरान उन्होंने कई तरह की भावनाओं का सामना किया। इशा ने अपनी पोस्ट में लिखा कि बिग बॉस के घर में बिताए तीन हफ्तों में उन्हें खुशी, चुनौती, हंसी, आंसू और कई यादें मिलीं, जिन्हें वह लंबे समय तक अपने साथ रखेंगी। उन्होंने अपने फैंस को खास तौर पर धन्यवाद दिया, जिन्होंने शो के दौरान लगातार उनका समर्थन किया।
Bigg Boss 20 में बड़ा उलटफेर! सलमान ने पहले लिया यंग का नाम, फिर ईशा रिखी को दिखाया बाहर का रास्ता
‘अगर मैंने आपको निराश किया तो माफ करना’
इशा ने अपने पोस्ट में अपनी गलतियों और कमजोर पलों को भी स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्ते उनके लिए आसान नहीं थे। शो के दौरान उनके सामने ऐसे कई पल आए जब वह भावुक हुईं और अपनी बात ठीक तरह से नहीं रख पाईं। इशा ने माना कि कई बार वह वैसी नजर नहीं आईं, जैसा वह खुद को दिखाना चाहती थीं।
उन्होंने कहा कि अगर उनकी किसी बात या व्यवहार से उनके फैंस निराश हुए हैं तो वह इसके लिए ईमानदारी से माफी मांगती हैं। इशा ने यह भी कहा कि बिग बॉस से बाहर आने के बाद वह अभी पूरे अनुभव को समझने की कोशिश कर रही हैं। उनके मुताबिक, यह सफर उनके लिए सिर्फ एक रियलिटी शो नहीं था, बल्कि खुद को बेहतर तरीके से समझने का भी मौका रहा। उन्होंने बताया कि वह अपने अनुभवों से सीख लेने की कोशिश कर रही हैं और घर में मिले अलग-अलग अनुभवों को समझ रही हैं।
‘तुमसे नहीं होगा...’ Ex की बातों से टूटा उदिति सिंह का दिल! बिग बॉस 20 में सुनाई ब्रेकअप की कहानी
Badshah से अलग होने के बाद बिग बॉस में एंट्री
इशा रिक्खी की बिग बॉस 20 में एंट्री उनकी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रही। शो में आने से कुछ समय पहले ही इशा और रैपर बादशाह ने अपने रिश्ते को खत्म करने की जानकारी दी थी। दोनों ने अगस्त में एक साझा बयान जारी कर बताया था कि उन्होंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। साथ ही दोनों ने लोगों से उनकी निजता का सम्मान करने और रिश्ते को लेकर किसी तरह की अटकलें नहीं लगाने की अपील की थी। बिग बॉस के घर में रहने के दौरान इशा ने आम तौर पर बादशाह के बारे में सीधे तौर पर बात करने से दूरी बनाए रखी। हालांकि, उनकी निजी जिंदगी से जुड़े सवाल घर के अंदर बातचीत का हिस्सा बनते रहे।
फैंस के नाम इशा का खास संदेश
इविक्शन के बाद इशा का यह पोस्ट उनके फैंस के लिए एक भावुक संदेश बन गया है। उन्होंने उन लोगों का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने उनका समर्थन नहीं किया। इशा ने कहा कि हर राय, हर मैसेज और इस सफर का हिस्सा बने हर व्यक्ति के लिए वह आभारी हैं।



















