Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bigg Boss 17 Updates : ऐश्वर्या शर्मा ने विक्की जैन को दिया पीड़ित मर्द का टैग... जानिए ईशा मालवीय किसे करेंगी चूज...

Follow on Google News
Bigg Boss 17 Updates :  ऐश्वर्या शर्मा ने विक्की जैन को दिया पीड़ित मर्द का टैग... जानिए ईशा मालवीय किसे करेंगी चूज...
एंटरटेनमेंट डेस्क। रियलिटी शो बिग बॉस 17 के घर में रोज किसी न किसी बात पर लड़ाई-झगड़ा देखने को मिलता है। 30 अक्टूबर को आने वाले एपिसोड में क्या दिखाया जाएगा, उसकी एक झलक सामने आई है। नए प्रोमो में ऐश्वर्या शर्मा विक्की जैन की बैंड बजाती हुईं नजर आ रही हैं। नील भट्ट को लेकर ऐश्वर्या शर्मा का विक्की जैन से तगड़ा झगड़ा देखने को मिलेगा। इसी लड़ाई में ऐश्वर्या शर्मा विक्की जैन को पीड़ित मर्द का टैग दे देती हैं। वहीं दूसरे प्रोमो में समर्थ जुरेल के आने से ईशा अपनी फीलिंग्स को लेकर कंफ्यूज होती दिखाई दे रही हैं।

विक्की जैन ने लिए ऐश्वर्या-नील के मजे

बिग बॉस 17 का नया प्रोमो सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि, गार्डन ऐरिया में विक्की जैन, नील से उनके और ऐश्वर्या के रिश्ते पर बात करते हैं। इस दौरान वह नील से बोलते हैं- 'तूने डेटिंग में कई बार बोला होगा ना कि तू मुझे बहुत क्यूट लगती है।' इस पर नील भट्ट बोल देते हैं- हमने सीधा शादी की है, डेटिंग नहीं की। थोड़ी देर बाद ही विक्की जैन मजाक मस्ती में बोल देते हैं कि, 'बात अलग लेवल पर क्यों पहुंच जाती है मर्दों के साथ... मैंने तो ये नहीं किया।' देखें वीडियो...

ऐश्वर्या शर्मा ने विक्की जैन को दिया पीड़ित मर्द का टैग

ऐसे में ऐश्वर्या शर्मा उन्हें पीड़ित मर्द का टैग दे देती हैं। प्रोमो में आगे देखा जा सकता है कि, विक्की बोलते हैं- इस घर में दो पीड़ित मर्द हैं। यह सुनकर ऐश्वर्या शर्मा को गुस्सा आ जाता है और वो विक्की जैन को साफ-साफ बोल देती हैं कि, आप खुद के जैसे दूसरों को मत समझो।

अपने घर में झांकें... अपने रिश्ते संभाले

ऐश्वर्या आगे बोलतीं हैं, आप अपने घर में झांकें अपने रिश्ते संभाले। दूसरे के रिशतों की पंचायत करने की आपको कोई जरूरत नहीं है। आप हमारी पंचायत हमारे पास रहने दें... अपनी ही करें।' आप अपने पार्टनर पर बोलें- मेरे पार्टनर के लिए कुछ नहीं बोल सकते हैं। खुद पीड़ित हैं अपनी शादी से, दूसरों पर कमेंट कर रहा है। सारे मर्द आपकी तरह नहीं होते हैं। इन सबके बीच नील भट्ट भी वहां पहुंच जाते हैं, जिस वजह से लड़ाई बड़ जाती है। देखें वीडियो...

ईशा और अभिषेक की हुई बहस !

ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार की बातचीत का भी एक प्रोमो वीडियो सामने आया है। लेकिन प्रोमो की शुरूआत ईशा और समर्थ के हग से होती है। जिसके बाद ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार की बहस देखने को मिलती है। अभिषेक बोलते हैं कि, तू दो महिने में कैसे मूवऑन कर गई... मैंने तेरे साथ एक साल बिताया है। इस पर ईशा जवाब देती हैं कि, मैंने कभी नहीं चाहा कि तेरा-मेरा रिलेशनशिप खत्म हो... तू मुझे इतना पसंद करता था तो सुधार लेता अपनी चीजें। मुझे वो प्यार, रिस्पेकट समर्थ ने दी इसलिए मैं मूवऑन कर गई। देखें वीडियो...   अभिषेक आगे बोलते हैं- जो मुझे चीजें पसंद नहीं थी वो तू भी ठीक कर सकती थी। इसपर ईशा रिएक्ट करते हुए बोलती हैं- अरे यार... ठीक है मैंने एक्सेप्ट कर लिया, अब आगे क्या करना है? जिस पर अभिषेक कहते हैं अब खत्म।प्रोमो में आगे दिखाते हैं कि, ईशा भी सब खत्म बोलकर बाहर चली जाती हैं। प्रोमो के अंत में ईशा मालवीय अभिषेक से मांफी मांगते हुए कहती हैं...अभिषेक रो मत यार, आई एम सॉरी। (इनपुट - सोनाली राय) ये भी पढ़ें- Bigg Boss 17 Updates: सेट पर बोले अरबाज एंड सोहेल-“हम यहां आए हैं आपके खिलाफ करने मुकदमा, अगर नहीं कर पाए प्रूफ तो लगेगा सदमा”
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts