Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bigg Boss के घर में मोबाइल फोन ले जा सकेंगे कंटेस्टेंट्स... पहली बार नियमों में हुए ये खास बदलाव, सामने आई कुछ सितारों की झलक

Follow on Google News
Bigg Boss के घर में मोबाइल फोन ले जा सकेंगे कंटेस्टेंट्स... पहली बार नियमों में हुए ये खास बदलाव, सामने आई कुछ सितारों की झलक
एंटरटेनमेंट डेस्क। सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 जल्द ही कलर्स टीवी पर शुरु होने वाला है। उससे पहले शो से जुड़े कई वीडियोज भी सामने आए हैं। इस सीजन में टीवी के कपल, एक्स कपल, सिंगल और यूट्यूबर्स एंटरटेनमेंट का तड़का लगाते दिखेंगे। वहीं बिग बॉस के इतिहास में पहली बार घर के नियमों में बदलाव किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार घर में आए कंटेस्टेंट को इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स एक्सेस करने की परमिशन दी जाएगी। हर बार की तरह इस बार थीम भी कुछ खास होने वाली है।

फोन का स्पेशल एक्सेस

सोशल मीडिया चैनल ने ये दावा किया है कि, बिग बॉस में पहली बार फोन ले जाने की इजाजत होगी। बिग बॉस के इतिहास में ये पहली बार होने जा रहा है। हालांकि, फोन का स्पेशल एक्सेस सिर्फ स्पेशल कंटेस्टेंट को ही मिलेगा। अभी तक इसका खुलासा नहीं हो पाया है कि, ये स्पेशल कंटेस्टेंट कौन हैं जिनके लिए 16 साल से चले आ रहे नियम को तोड़ा जा रहा है। ये बात महज एक अफवाह है या हकीकत ये किसी को नहीं पता, लेकिन इस बात ने दर्शकों में एक्साइटमेंट जरूर बढ़ा दी है। इसकी पुष्टी तो अब शो शुरू होने के बाद ही हो पाएगी, क्योंकि इसे लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।

क्या है इस बार बिग बॉस के घर की थीम

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बॉस के घर के लिए इस बार यूरोपियन थीम को चुना गया है। सीजन 16 की तरह इस बार भी अलग-अलग रूम होंगे। पहला रूम पिंक कलर का होगा, दूसरा रूम ब्राउन कलर का और तीसरा रूम ब्लैक कलर का होगा।

फुटेज लाइब्रेरी की सुविधा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट्स को फुटेज लाइब्रेरी की सुविधा भी मिलेगी। यह एक लाइब्रेरी की तरह होगी जहां कंटेस्टेंट कोई खास घटना, लड़ाई या अन्य वीडियो जाकर देख पाएंगें जिससे वे आगे की प्लानिंग कर पाएं। लेखिन ये विशेष कंटेस्टेंट को ही मिलेगा। यह जानने के लिए आपको शो देखना पड़ेगा।

प्रोमो में इन सितारों की दिखी झलक

हाल ही में जारी किए गए कुछ प्रोमो वीडियोज में बिग बॉस सीजन 17 के सितारों की झलक देखने को मिली है।  हालांकि, बिग बॉस ने जो प्रोमो जारी किए हैं उसमें कंटेस्टेंट के चेहरे नहीं दिखाई दे रहे फैंस ने उन्हें पहचान लिया है। फैंस का अनुमान कितना सही है, ये कल ही पता चलेगा। 15 अक्टूबर को पहला एपिसोड आएगा, जिसमें सभी कंटेस्टेंट की घर में एंट्री कराई जाएगी। पहला प्रोमो : निर्माताओं ने बिग बॉस सीजन 17 में दिखाई देने वाले पहले कपल का वीडियो शेयर किया। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह वीडियो अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन का है। वीडियों में वे एक रोमांटिक गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इस प्रोमो के कैप्शन में लिखा है, "ना फेर पाओगे नजर, कुछ ऐसा होगा इस जोड़ी का आपके दिल पर असर। तो बताओ, कौन है ये जोड़ी नंबर 1? देखें प्रोमो... दूसरा प्रोमो : इस प्रोमो में हसीना ठुमके लगाती हुईं नजर आ रही हैं। कैप्शन में कहा गया है, “कौन है ये परम सुंदरी, जो इस सीज़न, मचा देगी तहलका? देखें प्रोमो... प्रियंका चोपड़ा की बहन भी आएगी नजर : कलर्स टीवी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक और हसीना का वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा है, “बातों से अपनी निकल दे वो सबका पसीना, बिग बॉस के घर में आनेवाली, आख़िर कौन है ये हसीना?” माना जा रहा है कि, ये वीडियो बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की बहन मन्नारा चोपड़ा का है। एक्ट्रेस साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। देखें प्रोमो... उड़ारियां फेम अभिषेक कुमार की एंट्री का अनुमान : उड़ारियां फेम एक्टर अभिषेक कुमार भी बिग बॉस में एंट्री कर सकते हैं। प्रोमो जारी करते हुए कलर्स ने लिखा - अपने स्टाइल से करें सबको चार्म, आ रहा है कोई शक्स, सेट करके रखना 9 बजे का अलार्म। देखें प्रोमो... (इनपुट - सोनाली राय) ये भी पढ़ें- इंतजार खत्म…! बिग बॉस 17 के प्रोमो के बाद संभावित कंटेस्टेंट की लिस्ट आई सामने, जानें कब से शुरू होगा शो
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts