Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CG कांग्रेस में फिर छिड़ी जंग, पूर्व CM बघेल के OSD मनीष बंछोर के ‘बाप तो बाप रहेगा’ पोस्ट से मचा सियासी बवाल

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में राष्ट्रीय सचिवों की नई सूची के बाद गुटबाजी की चर्चा तेज हो गई है। भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को सूची में जगह नहीं मिली। इसी बीच भूपेश बघेल के पूर्व OSD मनीष बंछोर ने 'बाप तो बाप रहेगा' पोस्ट साझा किया, जिसे राजनीतिक तंज माना जा रहा है। कांग्रेस के अंदर गुटबाजी और खेमेबाजी को लेकर गरमाई सियासत।
CG कांग्रेस में फिर छिड़ी जंग, पूर्व CM बघेल के OSD मनीष बंछोर के ‘बाप तो बाप रहेगा’ पोस्ट से मचा सियासी बवाल

रायपुर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में राष्ट्रीय सचिवों की नई सूची के बाद सियासी घमासान शुरू हो गया है। देवेंद्र यादव का नाम सूची में नहीं होने के बीच भूपेश बघेल के पूर्व OSD मनीष बंछोर की पोस्ट ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है।

कांग्रेस में किसकी चली, किसकी नहीं?

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान एक बार फिर सुर्खियों में है। पार्टी की राष्ट्रीय सचिवों की नई सूची जारी होने के बाद प्रदेश की राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। सूची में कई नेताओं को जगह मिली, लेकिन भिलाई विधायक देवेंद्र यादव का नाम शामिल नहीं होने से राजनीतिक अटकलें शुरू हो गई हैं। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी रहे पूर्व OSD मनीष बंछोर की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने इस पूरे घटनाक्रम को और हवा दे दी है।

संबंधित खबर: महादेव सट्टा ऐप मामले में पूर्व CM भूपेश बघेल पर 508 करोड़ के दावे से फिर गरमाई सियासत, सौरभ की आज कोर्ट में पेशी, शुभम सोनी पर वारंट जारी

देवेंद्र यादव को झटका या संगठन की रणनीति?

गुरुवार को दिल्ली से जारी कांग्रेस की नई सूची में कई नेताओं को जिम्मेदारी दी गई। हालांकि, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को राष्ट्रीय सचिवों की सूची में जगह नहीं मिली। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस के भीतर इस फैसले को लेकर अलग-अलग चर्चाएं शुरू हो गईं। राजनीतिक गलियारों में एक पक्ष इसे अपने खेमे की रणनीतिक सफलता के रूप में देख रहा है, जबकि दूसरा पक्ष इस घटनाक्रम को ज्यादा तवज्जो देने से बचता नजर आ रहा है। हालांकि, सूची में नाम नहीं होने के पीछे पार्टी की आधिकारिक वजह सामने आना अभी बाकी है।

मनीष बंछोर का पोस्ट बना सियासी बम

इस घटनाक्रम के बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पूर्व OSD मनीष बंछोर ने सोशल मीडिया पर नई सूची की तस्वीर साझा करते हुए लिखा- 'बाप तो बाप रहेगा'।  उनकी इस टिप्पणी को राजनीतिक हलकों में देवेंद्र यादव और उनसे जुड़े खेमे पर तंज के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, पोस्ट में किसी नेता का नाम लेकर सीधा निशाना नहीं साधा गया है, लेकिन सूची के साथ साझा किए गए संदेश ने इसके राजनीतिक मायने बढ़ा दिए हैं। पोस्ट सामने आने के बाद कांग्रेस के भीतर चल रही खेमेबाजी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सवाल यह भी उठने लगा है कि क्या राष्ट्रीय स्तर पर जारी सूची का इस्तेमाल प्रदेश कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति में शक्ति प्रदर्शन के लिए किया जा रहा है?

संबंधित खबर: शराब घोटाले में पूर्व CM भूपेश बघेल के परिवार पर ED का बड़ा वार, बेटे चैतन्य की 26.43 करोड़ की संपत्ति कुर्क

पुरानी गुटबाजी को फिर मिली हवा

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में दो प्रमुख राजनीतिक खेमों के बीच मतभेद की चर्चाएं नई नहीं हैं। संगठन में नियुक्तियों से लेकर चुनावी टिकट वितरण और राजनीतिक फैसलों तक कई बार अंदरूनी खींचतान की खबरें सामने आती रही हैं। अब राष्ट्रीय सचिवों की सूची और मनीष बंछोर की पोस्ट ने इन चर्चाओं को फिर से तेज कर दिया है। हालांकि, कांग्रेस के भीतर किसी औपचारिक टकराव की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर सामने आए संदेश ने राजनीतिक बहस को जरूर जन्म दे दिया है।

BJP को मिला कांग्रेस पर हमला बोलने का मौका

कांग्रेस के इस घटनाक्रम को लेकर भाजपा को भी निशाना साधने का मौका मिल गया है। भाजपा नेताओं का आरोप है कि कांग्रेस जनता के मुद्दों के बजाय अपने ही नेताओं की आपसी खींचतान में उलझी हुई है। पार्टी के भीतर हर नेता और गुट अपनी अलग राजनीति कर रहा है। फिलहाल, कांग्रेस की नई सूची और मनीष बंछोर की एक लाइन ने छत्तीसगढ़ की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। अब देखना होगा कि इस पोस्ट पर कांग्रेस के दूसरे नेताओं की क्या प्रतिक्रिया आती है और क्या पार्टी का कोई वरिष्ठ नेता इस पूरे विवाद पर सफाई देता है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...

Latest Posts