Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल : हथाईखेड़ा डैम में युवक की डूबने से मौत, परिजन बोले- दोस्त ने गांजा पिलाकर तैरने को मजबूर किया

Follow on Google News
भोपाल : हथाईखेड़ा डैम में युवक की डूबने से मौत, परिजन बोले- दोस्त ने गांजा पिलाकर तैरने को मजबूर किया
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। राजधानी भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में रविवार शाम तैरते समय एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान पिपलानी क्षेत्र के चालिस क्वार्टर निवासी मनोज शमशेरिया (24) के रूप में हुई है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि मनोज का दोस्त उसे जबरन डैम तक ले गया और गांजा पिलाने के बाद तैरने के लिए मजबूर किया। जब मनोज गहरे पानी में डूबने लगा तो आरोपी उसे छोड़कर भाग गया। फिलहाल दोस्त रितिक शमशेरिया फरार है।

    शौचालय से बुलाकर डैम ले गया दोस्त

    मृतक के बड़े भाई समीर शमशेरिया के अनुसार, मनोज नगर निगम में डेली वेतन भोगी सफाईकर्मी था। रविवार सुबह रितिक घर आया और मनोज के बारे में पूछताछ की। जब मां ने बताया कि वह बाहर गया है, तो रितिक दोबारा दोपहर में आया और मनोज को शौचालय से ढूंढकर हथाईखेड़ा डैम ले गया।

    डैम पर गांजा पिलाया, फिर डूबने दिया

    समीर ने दावा किया कि रितिक ने डैम पर पहले मनोज को गांजा पिलाया, फिर दोनों ने तैरकर डैम की दूसरी ओर जाने की कोशिश की। तैरते समय मनोज की सांसें उखड़ने लगीं और वह पानी में डूबने लगा। इस दौरान रितिक ने उसे बचाने की कोई कोशिश नहीं की और खुद किनारे पर पहुंचकर भाग गया।

    भाई की आंखों के सामने डूबा मनोज

    समीर का कहना है कि वह तालाब के दूसरे छोर पर मौजूद था और पूरी घटना देख रहा था। जब वह दौड़कर उस तरफ पहुंचा, तब तक मनोज डूब चुका था। पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद नगर निगम के गोताखोरों ने शव को पानी से बाहर निकाला।

    पुलिस ने शुरू की जांच

    पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। बिलखते परिजनों ने दोस्त रितिक पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं पर पड़ताल कर रही है।

    ये भी पढ़ें: पिता की संपत्ति में बेटियों का भी बराबर हक? जानिए क्या कहता है कानून

    Vaishnavi Mavar
    By Vaishnavi Mavar

    Latest Posts