Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल:करंट लगने से युवक की मौत, मोटर का तार लगाते समय हुआ हादसा

भोपाल में शादी की तैयारियों के बीच एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। वह अपने विवाह के लिए नया कमरा बनवा रहा था तभी मोटर का तार लगाते समय यह हादसा हुआ।
Follow on Google News
करंट लगने से युवक की मौत, मोटर का तार लगाते समय हुआ हादसा
AI Generated Image

भोपाल के ऐशबाग इलाके में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। निर्माणाधीन मकान में पानी की मोटर का तार लगाते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

निर्माणाधीन मकान में हुआ हादसा

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान अब्दुल अजीम खान (27) के रूप में हुई है। वह ऐशबाग मस्जिद के पास रहता था और कारपेंटरी का काम करता था। रविवार सुबह करीब 10 बजे वह घर में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान तराई के लिए पानी की मोटर का तार जोड़ रहा था। इसी दौरान अचानक करंट लगने से वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा।

अस्पताल पहुंचने से पहले टूट गई सांसें

हादसे के तुरंत बाद परिजन उसे पास के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से डॉक्टरों ने उसे हमीदिया अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि हमीदिया अस्पताल में जांच के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें: भोपाल: लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर युवक ने की आत्महत्या, महिला की हालत गंभीर

शादी की तैयारी में बन रहा था कमरा

परिजनों के मुताबिक घर में युवक की शादी की तैयारियां चल रही थीं। परिवार उसके लिए लड़की तलाश रहा था और इसी वजह से घर में नया कमरा बनवाया जा रहा था। निर्माण कार्य के दौरान ही यह हादसा हो गया जिससे परिवार में मातम छा गया।

ये भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा सुसाइड केस: CM हाउस के बाहर परिजनों का हंगामा, दिल्ली AIIMS में पोस्टमार्टम की मांग

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। रविवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts