PlayBreaking News

ट्विशा शर्मा सुसाइड केस:CM हाउस के बाहर परिजनों का हंगामा, दिल्ली AIIMS में पोस्टमार्टम की मांग

ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में परिजनों ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर जमकर हंगामा किया है। वे दिल्ली AIIMS में ट्विशा के शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग कर रहे हैं ताकि सच्चाई सामने आ सके।
Follow on Google News
CM हाउस के बाहर परिजनों का हंगामा, दिल्ली AIIMS में पोस्टमार्टम की मांग

भोपाल में चर्चित ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में रविवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा के परिजन मुख्यमंत्री निवास पहुंच गए और वहां प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजन रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे से मुख्यमंत्री हाउस के मुख्य द्वार पर खड़े होकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की मांग करते रहे।

दिल्ली AIIMS में पोस्टमार्टम कराने की मांग

परिवार की मांग है कि ट्विशा के शव का पोस्टमार्टम दिल्ली AIIMS में कराया जाए। परिजनों का आरोप है कि भोपाल एम्स में ससुराल पक्ष के करीबी लोग पदस्थ हैं इसलिए उन्हें निष्पक्ष जांच पर भरोसा नहीं है। परिवार का कहना है कि शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह फांसी बताई गई है लेकिन ट्विशा के शरीर पर कई चोटों के निशान मिले हैं।

शव देने से किया इनकार

परिजनों ने आरोप लगाया कि ट्विशा के शरीर पर मल्टीपल इंजरी दिखाई दी हैं। इसी वजह से उन्होंने ससुराल पक्ष को शव सौंपने से इनकार कर दिया। मौके पर श्यामला हिल्स थाना पुलिस, टीआई और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे और लगातार समझाइश देने की कोशिश करते रहे।

स्टाफ ने दिया आश्वासन

मुख्यमंत्री निवास के स्टाफ ने परिजनों से समस्या लिखित में देने को कहा और भरोसा दिलाया कि उनकी बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाई जाएगी। हालांकि परिजन सीधे मुख्यमंत्री से मुलाकात की मांग पर अड़े रहे।

पिता और भाई को अंदर बुलाया गया

प्रदर्शन के दौरान बाद में ट्विशा शर्मा के पिता और भाई को चर्चा के लिए मुख्यमंत्री हाउस के अंदर बुलाया गया।

ये भी पढ़ें: भोपाल: लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर युवक ने की आत्महत्या, महिला की हालत गंभीर

पति और सास पर गंभीर आरोप

बता दें कि कटारा हिल्स के बाग मुगलिया एक्सटेंशन निवासी ट्विशा शर्मा ने 12 मई की रात घर की छत पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। ट्विशा की शादी 12 दिसंबर 2025 को समर्थ सिंह से हुई थी। समर्थ की मां गिरिबाला सिंह रिटायर्ड जज हैं। मायके पक्ष ने पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना देने के साथ हत्या के आरोप लगाए हैं।

ये भी पढ़ें: बैतूल में फिर हिली धरती : 3.9 तीव्रता का आया भूकंप... घरों से बाहर भागे लोग, 3 महीने में तीसरी बार कांपी धरती

पहले भी हो चुका है प्रदर्शन

इस मामले में इससे पहले भी ट्विशा के परिजन पुलिस कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन कर चुके हैं। परिवार का आरोप है कि प्रभावशाली रसूख के कारण मामले में शुरुआत में कार्रवाई धीमी रही। वहीं पुलिस का कहना है कि जांच सभी तथ्यों के आधार पर की जा रही है।

Sumit Shrivastava
By Sumit Shrivastava

मास कम्युनिकेशन में Ph.D और M.Phil पूर्ण की है तथा टीवी और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts