Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल में सफाई करते वक्त सेकेंड फ्लोर से गिरी महिला, इलाज के दौरान मौत

भोपाल में सफाई करते वक्त सेकेंड फ्लोर से गिरी महिला, इलाज के दौरान मौत
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल के अयोध्या नगर इलाके में मंगलवार रात एक महिला सेकेंड फ्लोर की बालकनी से नीचे गिर गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई महिला की बुधवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

    सफाई के दौरान हुआ हादसा

    जानकारी के मुताबिक, मृतका का नाम अर्चना कुलश्रेष्ठ (34) है, जो डीके होम्स कॉलोनी में रहती थीं। अर्चना गृहिणी थीं और उनके पति अमित कुलश्रेष्ठ एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं।

    मंगलवार रात अर्चना अपने घर की बालकनी में सफाई कर रही थीं, तभी अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गईं। परिजनों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां बुधवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।

    बीमारी और सुसाइड एंगल पर भी जांच

    परिजनों ने पुलिस को बताया कि अर्चना लंबे समय से बीमार चल रही थीं। इसी वजह से पुलिस अब हादसे के साथ-साथ सुसाइड के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts