भोपाल में मंगलवार को बिजली कंपनी मेंटेनेंस कार्य करेगी। इसके चलते शहर के करीब 25 इलाकों में 4 से 6 घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में कई बड़े और घनी आबादी वाले इलाके शामिल हैं। बिजली संबंधित कोई भी जरूरी काम पहले ही निपटा लेने की सलाह दी गई है।
किन-किन इलाकों में रहेगी बिजली बंद
रचना नगर, गौतम नगर, पुल बोगदा, कैलाश नगर, न्यू सुभाषनगर, भैंसाखेड़ी, चंबल कॉलोनी सहित कई इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित होगी। कंपनी ने मेंटेनेंस की वजह से यह कटौती अनिवार्य बताई है।
किस समय किस क्षेत्र में कटौती
सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक
- न्यू सुभाषनगर
- अर्जुन नगर
- अशोक नगर
- चंबल कॉलोनी
- शालिमार कॉम्पलेक्स
- अशोका इन्क्लेव
- बाग दिलकुशा
- पुल बोगदा एवं आसपास के क्षेत्र
सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक
- भैंसाखेड़ी
- आकाश गार्डन
- माधव आश्रम
- मंडी बैरागढ़ एवं आसपास के क्षेत्र
सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक
- जाटखेड़ी
- 16 एकड़
- खंजर मोहल्ला
- बागमुगालिया बस्ती
- भवानी नगर एवं आसपास के क्षेत्र
सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक
- रचना नगर
- गौतम नगर
- बैंक कॉलोनी एवं आसपास के क्षेत्र
दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक
- कैलाश नगर
- जनता क्वार्टर एवं आसपास के क्षेत्र