Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Ministers' Hour :प्रदेश BJP कार्यालय में अब मंत्रियों की हेल्पलाइन, रोज बैठेंगे दो मंत्री

BJP के प्रदेश कार्यालय में अब डॉ. मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav)  सरकार के दो मंत्री रोज नियमित रूप से बैठेंगे। यह फैसला सत्ता और संगठन के बीच बेहतर तालमेल के लिए किया गया है। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा (Jagdish Devda) ने इस व्यवस्था पर जानकारी दी।
प्रदेश BJP कार्यालय में अब मंत्रियों की हेल्पलाइन, रोज बैठेंगे दो मंत्री
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। प्रदेश के BJP कार्यालय में अब पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की मंत्रियों से मुलाकात सरलता से हो सकेगी। पार्टी ने फैसला लिया है कि प्रदेश के दो मंत्री रोज दो घंटे पार्टी दफ्तर में बैठेंगे और नेताओं व कार्याकर्ताओं की बात सुनेंगे। संगठन द्वारा मंत्रियों से मुलाकात के लिए उपलब्ध कराने की मांग बहुत दिनों से की जा रही थी। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा (Jagdish Devda ) ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के विचार विमर्श के बाद संगठन और सत्ता दोनों का समन्वय हो जिसके लिए एक व्यवस्था बनाई गई है।

    एक से तीन बजे तक होगा 'मिनिस्टर्स ऑवर'

    उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने बताया कि BJP प्रदेश कार्यालय में सरकार के मंत्री हर दिन 2 घंटे दोपहर 1 से 3 बजे तक नियमित रूप से बैठेंगे। सोमवार को खुद जगदीश देवड़ा (Jagdish Devda ) और कौशल विकास मंत्री गौतम टटवाल दोनों बैठे थे। देवड़ा ने कहा कि पूरे मध्यप्रदेश के कार्यकर्ता भोपाल आते हैं और मंत्रिगणों से मुलाकात करना चाहते हैं। उनकी कोई ना कोई समस्याएं रहती है। इस व्यवस्था से उन्हें अपनी बात सरकार तक पहुंचाने में सुविधा होगी।

    समस्याओं के जल्द समाधान की कोशिश

    उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि  जिले की छोटी बड़ी समस्याएं व्यक्तिगत भी होती है क्षेत्र की भी रहती है। संगठन की दृष्टि से कोई समस्या होती है तो उन समस्याओं का समाधान कैसे किया जाए और कम से कम वह कार्यालय जाकर मंत्रीगणों के साथ बैठकर अपनी समस्या बता सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम भी यह कोशिश करेंगे कि उन समस्याओं का समाधान यथासंभव जल्द से जल्द किया जाएगा।  उन्होंने कहा कि वास्तव में सराहनीय व्यवस्था है, हमको भी बहुत अच्छा लगा कि आज अनेक कार्यकर्ता हमसे आकर मिले।

    समस्याओं की होगी लिस्टिंग

    देवड़ा ने कहा कि हम उन सब समस्याओं को सूचीबद्ध करेंगे अगर कहीं विभिन्न विभागों की अलग-अलग विभागों की कोई समस्या है तो हम उसका फॉलोअप लेंगे। उनके कामों को लेकर कार्यकर्ताओं को जानकारी भी मिले और अगर काम हो जाता है तो उनको अवगत कराने का काम भी हम करेंगे। उन्होंने कहा कि इस बेहतरीन व्यवस्था के लिए मैं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को धन्यवाद देता हूं।

    Twitter Post

     

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts