Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Cyclone Ditwah :PM मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति से फोन पर की चर्चा, चक्रवात ‘दित्वा’ की तबाही पर मदद का दिया भरोसा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवात ‘दित्वा’ से प्रभावित श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से फोन पर बातचीत की। मोदी ने भारत की ओर से राहत और बचाव कार्यों की जल्दी और प्रभावी कार्रवाई का विवरण दिया और आश्वस्त किया कि ऑपरेशन ‘सागर बंधु’ के तहत जरूरतमंदों तक मदद लगातार पहुंचती रहेगी। राष्ट्रपति दिसनायके ने भारत की मानवीय मदद और दोस्ती को सराहा।
PM मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति से फोन पर की चर्चा, चक्रवात ‘दित्वा’ की तबाही पर मदद का दिया भरोसा
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    श्रीलंका में चक्रवात ‘दित्वा’ से हुई तबाही के बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से फोन पर बातचीत की। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रभावित लोगों और बड़े पैमाने पर हुए जान-माल के नुकसान पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारत इस मुश्किल समय में श्रीलंका के साथ खड़ा है और हर संभव मदद देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

    Twitter Post

    प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि भारत की ओर से श्रीलंका के लिए राहत सामग्री और बचाव दल मौके पर सक्रिय हैं। यह कदम भारत की मानवीय प्रतिबद्धता और ‘पहला प्रतिक्रिया देने वाले देश’ की भूमिका को और मजबूत करता है। मोदी ने राष्ट्रपति दिसनायके को आश्वस्त किया कि ऑपरेशन ‘सागर बंधु’ के तहत श्रीलंका की जरूरतों के अनुसार राहत, बचाव और मानवीय सहायता लगातार भेजी जाएगी।

    राष्ट्रपति दिसानायके ने जताया आभार

    राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसनायके ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया कि भारत की त्वरित मदद से प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों में तेजी आई है। उन्होंने कहा कि भारतीय बचाव दलों की समय पर तैनाती और भेजी गई सामग्री ने कई क्षेत्रों में तत्काल राहत पहुंचाई है। श्रीलंका के राष्ट्रपति ने भारत के इस कदम को दोस्ती और भरोसे की मिसाल करार दिया।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts