Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP Vidhan Sabha Winter Session :कांग्रेस विधायकों का सदन में हंगामा, सिर्फ पांच दिन का सत्र होने पर नाराजगी

मप्र विधानसभा सत्र के पहले दिन कांग्रेस विधायकों ने सरकार पर छोटा सत्र रखने को लेकर निशाना साधा। शून्यकाल में कांग्रेस विधायक भंवर सिंह ने कहा कि सत्र काफी कम दिनों का रखा गया है। इससे जनता की आवाज उठाने के लिए पर्याप्त वर्क नहीं मिलेगा।
कांग्रेस विधायकों का सदन में हंगामा, सिर्फ पांच दिन का सत्र होने पर नाराजगी
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मप्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हुआ। सत्र के पहले ही दिन से कांग्रेस सरकार पर हमलावर है। सदन के बाहर विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदर्शन के साथ ही सदन के अंदर भी कांग्रेस विधायकों ने कई मुद्दों को उठाया। प्रश्नकाल के बाद शुरू हुए शून्यकाल में कांग्रेस विधायक भंवर सिंह ने सत्र के छोटे होने का मामला उठाया। भंवर सिंह ने कहा कि जनता की आवाज को उठाने के लिए समय नहीं दिया जा रहा है। इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों के बीच बहस हो गई। कांग्रेस विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। भारी शोरगुल के बीच सदन की कार्यवाही जारी रही।  

    आदिवासियों को नहीं मिली मजदूरी 

    कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक अजय सिंह और डॉ हीरालाल अलावा ने सीहोर जिले में आदिवासी मजदूरों को मजदूरी का भुगतान नहीं किए जाने के मामले को ध्यानाकर्षण के जरिए सदन में उठाया। उन्होंने मजदूरी भुगतान के लिए राज्य मंत्री का ध्यान दिलाया। वहीं इटारसी के विधायक डॉ. सीतासरन ने बढ़ते अतिक्रमण के कारण आम नागरिकों को परेशानी होने की ओर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री का ध्यान आकर्षित किया।

    कांग्रेस सिर्फ मीडिया में प्रचार चाहती है

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने जवाब दिया। सारंग ने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को विपक्ष में रहकर आवाज उठाने का दायित्व दिया है। कांग्रेस ने एक भी विधानसभा सत्र को सुचारू रूप से चला कर जनता की समस्याओं के निदान का विषय नहीं उठाया। केवल फोटो अपॉर्चुनिटी और मीडिया की सुर्खियां बनने के लिए कांग्रेस ने विधानसभा के मंच का दुरुपयोग किया। उन्होंने कहा कि सरकार हर स्तर पर विधानसभा के मंच का सदुपयोग करना चाहती है। कांग्रेस विधानसभा को लेकर कभी सीरियस नहीं रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गुटबाजी और एक दूसरे को नीचा दिखाने में ही लगी रही। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है, कांग्रेस तथ्यहीन बातें करती है, कोई भी प्रश्न नहीं बदले गए हैं। हम हर सवाल का उत्तर देने के लिए तैयार हैं। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...

    Latest Posts