PlayBreaking News

‘काश मैं उनके साथ होती…’धर्मेंद्र के अंतिम पलों पर हेमा मालिनी का भावुक खुलासा, हमद की पोस्ट ने खोला सच

धर्मेंद्र के निधन के बाद उनके आखिरी दिनों को लेकर यूएई फिल्ममेकर हमद अल रियामी ने हेमा मालिनी से हुई भावुक बातचीत साझा की। हेमा ने बताया कि अभिनेता के अंतिम पल बेहद दर्दनाक थे और फैंस को अंतिम दर्शन न मिलने का निर्णय इसलिए लिया गया क्योंकि धर्मेंद्र कभी खुद को कमजोर हालत में दिखाना नहीं चाहते थे। उनकी अनकही कविताएं भी अधूरी रह गईं।
Follow on Google News
धर्मेंद्र के अंतिम पलों पर हेमा मालिनी का भावुक खुलासा, हमद की पोस्ट ने खोला सच
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    24 नवंबर को बॉलीवुड के दिग्गज सुपरस्टार धर्मेंद्र ने दुनिया को अलविदा कह दिया। उम्र संबंधी बीमारियों के चलते उनका अचानक निधन हुआ और परिवार ने जल्दबाजी में अंतिम संस्कार कर दिया। इस पर कई फैंस ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाए थे। अब यूएई के फिल्ममेकर हमद अल रियामी ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट लिखकर धर्मेंद्र के अंतिम दिनों और अंतिम संस्कार के पीछे की वजहें साझा की हैं।

    आखिरी मुलाकात और हेमा मालिनी से बातचीत

    हमद ने बताया कि उन्होंने 30 सितंबर को धर्मेंद्र से उनके जुहू बने आवास पर आखिरी बार मुलाकात की थी। उनके निधन के तीन दिन बाद वे दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी से मिलने पहुंचे। वो लिखते हैं- यह मेरी उनसे पहली आमने-सामने बातचीत थी। उनके चेहरे पर ऐसा दुःख था, जिसे वो छुपाने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन दर्द साफ नजर आ रहा था।

    Uploaded media

    ‘काश मैं उनके साथ होती…’ हेमा मालिनी का भावुक खुलासा

    हमद के अनुसार, हेमा मालिनी ने कांपती आवाज में कहा कि काश मैं फार्महाउस पर उनके साथ होती… काश मैं उन्हें आखिरी बार देख पाती। उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र अक्सर कविताएं लिखते थे। हेमा ने कहा कि मैं उनसे कहती थी कि अपनी खूबसूरत कविताएं क्यों नहीं छपवाते?

    इस पर धर्मेंद्र जवाब देते- ‘अभी नहीं…कुछ कविताएं और पूरी करने दो।’ लेकिन किस्मत ने उन्हें यह समय नहीं दिया।

    Uploaded media

    ‘अब अजनबी उनकी बातें लिखेंगे…’ हेमा की पीड़ा

    हेमा ने तड़प भरे लहजे में कहा कि अब अजनबी लोग आएंगे… वे उनके बारे में किताबें लिखेंगे, जबकि उनके असली शब्द कभी सामने नहीं आ पाएंगे।

    फैंस को अंतिम दर्शन न मिलने का दर्द

    धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार की चर्चा करते हुए हेमा ने दुख जताया कि फैंस उन्हें आखिरी बार नहीं देख पाए। उन्होंने कहा कि उन्होंने जिंदगीभर नहीं चाहा कि कोई उन्हें कमजोर या बीमार हालत में देखे। वो अपना दर्द सभी से छिपाते थे। ऐसे में अंतिम फैसला परिवार पर ही निर्भर था।

    उनके आखिरी दिन बहुत दर्दनाक थे - हेमा मालिनी

    हमद बताते हैं कि हेमा ने भारी मन से कहा कि उनकी आखिरी हालत बहुत दर्दनाक थी। हम भी उन्हें उस स्थिति में मुश्किल से देख पा रहे थे। तुम भी उन्हें ऐसे नहीं देख पाते। उनके शब्दों ने हमद को अंदर तक झकझोर दिया।

    मुलाकात का अंत और यादगार तस्वीर

    अंत में जब हमद जाने लगे, तो उन्होंने हिचकते हुए हेमा मालिनी से फोटो क्लिक कराने की इच्छा जताई। हेमा ने बेहद गर्मजोशी से उन्हें तस्वीर लेने की अनुमति दी- बिल्कुल वैसे ही जैसे धर्मेंद्र किया करते थे।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts