भोपाल। राजधानी भोपाल की सुबह रविवार को बिल्कुल अलग नजर आई। सूरज की पहली किरण के साथ ही सेंट्रल इंडिया की सबसे बड़ी मैराथन पंख मैराथन 2026 का आगाज हुआ। टीटी नगर स्टेडियम से हजारों की संख्या में लोगों ने दौड़ना शुरू किया। जिनमें बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी अपनी फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली के लिए सड़क पर उतरे।
इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रही बॉलीवुड अभिनेत्री फातिमा सना शेख, जिन्हें ‘दंगल गर्ल’ के नाम से जाना जाता है। उन्होंने प्रत्येक रेस का फ्लैग ऑफ किया और रनर्स को उत्साहवर्धन का संदेश दिया।
मैदान में आते ही फातिमा सना शेख ने रनर्स और दर्शकों का दिल जीत लिया। कई प्रतिभागी उनके साथ हाथ मिलाने, सेल्फी लेने, और कैमरे में फोटो कैप्चर करने के लिए आगे बढ़े। अभिनेत्री ने सभी का अभिवादन किया और हौसला बढ़ाया।
फातिमा ने कहा, फिटनेस और खेल जीवन का अहम हिस्सा हैं। ऐसे आयोजनों में भाग लेना न केवल स्वास्थ्य के लिए अच्छा है, बल्कि समुदाय को एक साथ लाने का भी शानदार जरिया है।
मैदान से शुरू होकर रेस का मार्ग अपर लेक क्षेत्र से गुजरता हुआ फिर टीटी नगर स्टेडियम में समाप्त हुआ।
चार कैटेगरी में रेस आयोजित की गई-
पुरस्कार राशि:

रनर्स और दर्शकों के उत्साह को और बढ़ाने के लिए रेस से पहले 45 मिनट का जुम्बा सेशन आयोजित किया गया। प्रतिभागियों ने पूरे जोश के साथ इसमें हिस्सा लिया।
परिवार और बच्चों के लिए भी विशेष मनोरंजन की व्यवस्था रही। संगीत, डांस और लाइव एक्टिविटी ने भोपाल की सुबह को उत्सव का रूप दे दिया।
पंख मैराथन में केवल युवा ही नहीं, बल्कि बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हुए। इस आयोजन ने साबित कर दिया कि फिटनेस और स्वास्थ्य सभी के लिए है और बड़े शहर में लोग सामूहिक उत्साह के साथ अपनी जीवनशैली में सुधार ला सकते हैं।
आसपास के जिलों से भी हजारों प्रतिभागी मैराथन का हिस्सा बने। लोगों ने रेस में भाग लेकर यह संदेश दिया कि स्वस्थ जीवन और एकजुट समाज के लिए गतिविधियों में भागीदारी जरूरी है।
प्रतिभागियों ने कहा कि, यह आयोजन न केवल फिटनेस को बढ़ावा देता है, बल्कि सामुदायिक जुड़ाव और उत्साह भी पैदा करता है। बच्चों ने उत्साह से दौड़ पूरी की और बुजुर्ग भी अपनी क्षमता के अनुसार दौड़ में शामिल हुए।
टीटी नगर स्टेडियम में मैराथन का समापन हुआ। विजेताओं को उनके पुरस्कार प्रदान किए गए और सभी प्रतिभागियों को सम्मानित करने के साथ स्मृति चिन्ह भी दिया गया।
यह भी पढ़ें: MP Weather Update : प्रदेश में फिर बदला मौसम, मंडला-डिंडौरी समेत 7 जिलों में बारिश का अलर्ट