PlayBreaking News

भोपाल में 'लव जिहाद'!इंस्टाग्राम पर 'कृष जैन' बनकर की युवती से दोस्ती, नशीला प्रसाद खिलाकर ले गया दिल्ली, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल में सोशल मीडिया के जरिए कथित 'लव जिहाद' का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने इंस्टाग्राम पर खुद को 'कृष जैन' बताकर युवती से दोस्ती की।
Follow on Google News
इंस्टाग्राम पर 'कृष जैन' बनकर की युवती से दोस्ती, नशीला प्रसाद खिलाकर ले गया दिल्ली, आरोपी गिरफ्तार
इंस्टाग्राम पर खुद को 'कृष जैन' बताया निकला जुम्मन अंसारी

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोशल मीडिया के जरिए कथित धोखाधड़ी और जबरन धर्म परिवर्तन की कोशिश का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, इंस्टाग्राम पर खुद को 'कृष जैन' बताने वाले युवक की असली पहचान जुम्मन अंसारी, निवासी लखनऊ के रूप में हुई है। पीड़ित युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। अदालत में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

फर्जी नाम से बढ़ाई दोस्ती

निशातपुरा थाना पुलिस के अनुसार, युवती की आरोपी से पहचान इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। बातचीत के दौरान युवक ने अपना नाम कृष जैन बताया। शिकायत के मुताबिक, उसके मोबाइल नंबर पर ट्रूकॉलर में रॉकी शर्मा नाम भी दिखाई देता था। इसी वजह से युवती को उस पर भरोसा हो गया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी ने अपनी असली पहचान छिपाकर युवती से संपर्क किया।

भोपाल में BMC बड़ा एक्शन! अरेरा कॉलोनी में कैफे-रेस्टोरेंट समेत कई दुकानें बंद, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती का असर

परिजनों का आरोप- ‘नशीला लड्डू खिलाकर दिल्ली ले गया’

पीड़िता के पिता का आरोप है कि 23 जुलाई को आरोपी ने युवती को करोंद चौराहे पर बुलाया। वहां से वह उसे भोपाल रेलवे स्टेशन ले गया और दिल्ली जाने वाली ट्रेन में बैठा दिया। परिजनों का कहना है कि यात्रा के दौरान आरोपी ने प्रसाद बताकर युवती को नशीला लड्डू खिलाया। इसके बाद वह उसे दिल्ली लेकर पहुंचा। इन आरोपों की जांच पुलिस कर रही है।

निकाह और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप

पीड़िता के अनुसार, दिल्ली पहुंचने के बाद आरोपी उसे एक मस्जिद ले जाना चाहता था। वहां उसने निकाह करने और धर्म परिवर्तन करने की बात कही।युवती का कहना है कि उसने साफ मना कर दिया और कहा कि वह हिंदू धर्म से है तथा धर्म परिवर्तन नहीं करेगी। इसी दौरान उसे पता चला कि युवक का असली नाम कृष जैन नहीं, बल्कि जुम्मन अंसारी है। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया।

रेलवे स्टेशन पर हुआ हंगामा

पीड़िता के मुताबिक, असली पहचान सामने आने के बाद दिल्ली रेलवे स्टेशन पर दोनों के बीच बहस और हंगामा शुरू हो गया। इसी दौरान रेलवे पुलिस (GRP) मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में ले लिया। बाद में इस संबंध में भोपाल पुलिस को सूचना दी गई।

MP News: भोपाल में आवासीय इलाकों में कमर्शियल एक्टिविटी पर सख्ती, 15 से ज्यादा प्रतिष्ठान सील

गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस हुई सक्रिय

उधर, युवती के घर नहीं लौटने पर उसके परिजनों ने भोपाल के निशातपुरा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग से भी संपर्क किया। इसके बाद विभिन्न जीआरपी थानों को युवती की जानकारी और फोटो भेजी गई। दिल्ली में दोनों के मिलने के बाद भोपाल पुलिस की टीम वहां पहुंची और युवती को सुरक्षित वापस लेकर आई।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

भोपाल लौटने के बाद पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी जुम्मन अंसारी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

नशीला पदार्थ खिलाने के आरोप की भी जांच

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसे प्रसाद के नाम पर नशीला लड्डू खिलाया था। पुलिस इस दावे की भी जांच कर रही है। जांच के दौरान मेडिकल रिपोर्ट, यात्रा से जुड़े सबूत और अन्य तकनीकी साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है।

हिंदू संगठनों ने जताया विरोध

घटना सामने आने के बाद भोपाल में कुछ हिंदू संगठनों ने विरोध जताया है। हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने इस मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि समाज को ऐसे मामलों के खिलाफ सख्त कदम उठाने चाहिए।

भोपाल के आनंद नगर में भीषण हादसा: बेकाबू कार बिजली के पोल से टकराकर हवा में लटकी, तस्वीरें देख हर कोई हैरान

सोशल मीडिया पर सतर्क रहने की सलाह

इस घटना के बाद पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर किसी भी अनजान व्यक्ति से दोस्ती करते समय सावधानी बरतने की अपील की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts