PlayBreaking News

MP News:भोपाल में आवासीय इलाकों में कमर्शियल एक्टिविटी पर सख्ती, 15 से ज्यादा प्रतिष्ठान सील

भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर, बावड़ियाकलां सहित कई आवासीय क्षेत्रों में कमर्शियल एक्टिविटी के खिलाफ नगर निगम ने शनिवार से सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। निगम की टीमें मौके पर पहुंचकर नियमों के खिलाफ संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद कराने और सील करने की कार्रवाई कर रही हैं।
Follow on Google News
भोपाल में आवासीय इलाकों में कमर्शियल एक्टिविटी पर सख्ती, 15 से ज्यादा प्रतिष्ठान सील
भोपाल में आवासीय इलाकों में कमर्शियल एक्टिविटी पर सख्ती

भोपाल। नगर निगम ने शहरभर में कुल 1018 नोटिस जारी किए हैं और दोपहर तक 15 से अधिक व्यावसायिक परिसरों को सील किया जा चुका है। कार्रवाई के दौरान बावड़ियाकलां में निगम अमले और पूर्व पार्षद के बीच बहस भी हुई। निगम का कहना है कि यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के पालन में की जा रही है। 

नगर निगम ने शहर भर में 1018 नोटिस किए जारी 

नगर निगम ने आवासीय क्षेत्रों में नियमों के विपरीत संचालित कमर्शियल गतिविधियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर, बावड़ियाकलां समेत कई इलाकों में निगम की टीमों ने निरीक्षण कर कार्रवाई शुरू की। निगम की ओर से शहरभर में 1018 नोटिस जारी किए गए हैं। शनिवार दोपहर तक 15 से ज्यादा कमर्शियल परिसरों को सील किया जा चुका था। कई भवनों के बाहर यह सूचना भी चस्पा की गई कि संबंधित भवन में व्यावसायिक गतिविधियां बंद कर दी गई हैं।

भोपाल के आनंद नगर में भीषण हादसा: भोपाल के आनंद नगर में भीषण हादसा: बेकाबू कार बिजली के पोल से टकराकर हवा में लटकी, तस्वीरें देख हर कोई हैरान

बावड़ियाकलां में कार्रवाई के दौरान हुआ विवाद

दोपहर के समय नगर निगम का अमला वार्ड-52 स्थित बावड़ियाकलां पहुंचा, जहां एक टैटू शॉप को सील करने की कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान पार्षद पति और पूर्व पार्षद रामबाबू पाटीदार की निगम कर्मचारियों से बहस हो गई। जोन प्रभारी नीलेश श्रीवास्तव ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। पाटीदार ने कार्रवाई को अनुचित बताते हुए कहा कि व्यापारियों को रातों-रात नोटिस देकर असमंजस और डर का माहौल बना दिया गया है।

Breaking News

पुराने शहर से कार्रवाई शुरू करने की उठी मांग

पूर्व पार्षद रामबाबू पाटीदार ने कहा कि अगर नियमों के तहत कार्रवाई की जा रही है तो इसकी शुरुआत पुराने शहर से भी होनी चाहिए। केवल कुछ चुनिंदा क्षेत्रों में कार्रवाई करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि नियम सभी के लिए समान होने चाहिए और यदि अतिक्रमण या नियमों का उल्लंघन हो रहा है तो पूरे शहर में एक समान कार्रवाई होना आवश्यक है।

'सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का हो रहा पालन'

नगर निगम के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पूरी कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में की जा रही है। उपायुक्त भुवन गुप्ता ने बताया कि कार्रवाई से पहले सभी संबंधित लोगों को नियमानुसार नोटिस जारी किए गए थे। कई व्यापारियों ने स्वेच्छा से अपनी व्यावसायिक गतिविधियां बंद भी कर दी हैं। उन्हें आगामी आदेश तक व्यवसाय संचालित नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं। निगम का कहना है कि रहवासी क्षेत्रों में नियमों के विपरीत संचालित गतिविधियों पर नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

अयोध्या के मेडिकल कॉलेज में पर्चे पर मिला बम बनाने का तरीका, मचा हड़कंप; 3 छात्र हिरासत में

रहवासियों ने दायर की याचिका 

शहर के कई आवासीय क्षेत्रों में वर्षों से कमर्शियल गतिविधियां संचालित होने को लेकर स्थानीय रहवासी लगातार शिकायत करते रहे हैं। अरेरा कॉलोनी सहित कई इलाकों के नागरिकों ने इस मामले को लेकर हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की थी। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के चलते नगर निगम ने कार्रवाई तेज कर दी। अरेरा कॉलोनी के 9 और बावड़ियाकलां के 10 बड़े शोरूम और रेस्त्रां को तालाबंदी का नोटिस दिया गया था, जिन पर शनिवार को कार्रवाई की गई।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts