Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bhopal News : चोरी के शक में युवक को कमरे में बंद कर 12 घंटे तक पीटा, कबाड़ कारोबारियों पर लगा आरोप

हनुमानगंज इलाके से सामने आया हैरान कर देने वाला मामला
Follow on Google News
Bhopal News : चोरी के शक में युवक को कमरे में बंद कर 12 घंटे तक पीटा, कबाड़ कारोबारियों पर लगा आरोप
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल के हनुमानगंज इलाके में एक युवक के साथ निर्ममता से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि इलाके में कबाड़ का कारोबार करने वाले कुछ लोगों ने चोरी के संदेह में युवक को बंधक बनाकर उसके साथ घंटों तक अत्याचार किया।

    पाइप, डंडे और बेल्ट से की गई पिटाई

    पीड़ित युवक शोएब ने पुलिस को बताया कि मंगलवार देर रात उसे भैय्या कबाड़ी ने अपने कमरे में बंद कर दिया और करीब 12 घंटे तक पाइप, डंडे और बेल्ट से पीटा। न सिर्फ उसे पीटा गया बल्कि भूखा-प्यासा भी रखा गया। आरोपियों ने उस पर चोरी का शक जताते हुए पूछताछ की।

    शोएब के शरीर पर गंभीर चोट के निशान हैं। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी एक्स-रे और अन्य मेडिकल जांचें की जा रही हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    अब तक नहीं हुई गिरफ्तारी

    शोएब की शिकायत पर पुलिस ने भैय्या कबाड़ी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

    कानून को हाथ में लेना गलत – TI

    हनुमानगंज थाना प्रभारी अवधेश भदौरिया ने बताया कि युवक कथित रूप से चोरी के इरादे से घर में घुसा था, जिसे कबाड़ी ने पकड़ लिया। लेकिन उसे पुलिस के हवाले करने की बजाय खुद मारपीट करना कानूनन गलत है। इसलिए युवक की शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है।

    इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या शक के आधार पर किसी को इस हद तक प्रताड़ित किया जा सकता है? कानून को हाथ में लेना न तो नैतिक है और न ही वैधानिक।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts