Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल में मर्डर : ASI ने पत्नी और साली की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी मंडला से गिरफ्तार, पुलिस ने बताया पारिवारिक विवाद

Follow on Google News
भोपाल में मर्डर : ASI ने पत्नी और साली की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी मंडला से गिरफ्तार, पुलिस ने बताया पारिवारिक विवाद
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सनसनीखेज घटना सामने आई है। ऐशबाग थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सहायक सब-इंस्पेक्टर (ASI) योगेश मरावी ने अपनी पत्नी विनीता मरावी और साली की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पत्नी -साली का हत्यारा ASI मंडला से गिरफ्तार

मंडला में पदस्थ एसआई योगेश मरावी ने सुबह पत्नी और साली की चाकू से गोद कर हत्या कर दी थी। जिसको पुलिस ने मंडला से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी छत्तीसगढ़ पासिंग कार से मंडला से भोपाल आया था। ऐशबाग पुलिस पिंडरई के लिए रवाना हो गई है। आरोपी से पूछताछ के बाद कई राज खुलेंगे।

क्या है मामला?

जानकारी के मुताबिक, ये घटना सोमवार सुबह करीब 10 बजे की है। डीसीपी जोन-1 प्रियंका शुक्ला ने बताया कि विनीता मरावी (30) अपनी बहन के साथ ऐशबाग क्षेत्र के एक किराए के फ्लैट में रहती थीं। विनीता का अपने पति योगेश मरावी से पिछले पांच-छह साल से विवाद चल रहा था। आरोपी योगेश मरावी, जो मंडला जिले में एएसआई के पद पर पदस्थ है। बताया जा रहा है कि उसने घर के अंदर घुसते ही दोनों बहनों पर कई बार चाकू से वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

ऐसे की गई हत्या

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना के वक्त आरोपी ने घरेलू नौकरानी का सहारा लेकर घर में प्रवेश किया। फ्लैट में घुसने के बाद उसने महज 6 मिनट में पहले पत्नी और फिर साली पर जानलेवा हमला किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस टीम और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम ने जांच शुरू की। स्निफर डॉग की मदद से सुराग जुटाने की कोशिश की जा रही है। देखें वीडियो...

ASI के घर में जाते का सीसीटीवी फुटेज मिले

घटना की सूचना मिलते हैं पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को आरोपी ASI के घर में जाते हुए सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। बता दें कि, आरोपी बालाघाट का रहने वाला है। वहीं भोपाल में दो बीएचके फ्लैट में पत्नी अपनी बहन के साथ रहती थी। कहा जा रहा है कि, दोनों के बीच में लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी विवाद में पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। आरोपी योगेश मरावी को पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम को रवाना किया गया है। ये भी पढ़ें- भोपाल गैस कांड की 40वीं बरसी आज : 40 साल बाद भी हरे हैं त्रासदी के जख्म… वो काली रात याद कर दहल जाता है दिल, CM और राज्यपाल ने दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts