PlayBreaking News

Assam Election:भोपाल सांसद आलोक शर्मा का असम में चुनावी दौरा, बूथ स्तर पर साधा फोकस

इसी सिलसिले में बूथ क्रमांक 203 पर भी बैठक आयोजित की गई, जहां आलोक शर्मा ने कार्यकर्ताओं को बूथ मैनेजमेंट की बारीकियां समझाईं। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने में बूथ स्तर की मजबूती सबसे अहम होती है।
Follow on Google News
भोपाल सांसद आलोक शर्मा का असम में चुनावी दौरा, बूथ स्तर पर साधा फोकस
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    आलोक शर्मा ने गुरुवार को असम विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान काजीरंगा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत 103 गोलाघाट विधानसभा में सक्रिय भागीदारी निभाई। उन्होंने अलग-अलग बूथ और पंचायत स्तर पर बैठकों व जनसंपर्क कार्यक्रमों के जरिए भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास किया।

    Twitter Post

    बूथ क्रमांक 242 में बैठक, जीत का संकल्प दिलाया

    दॉयांग पंचायत के बूथ क्रमांक 242 में आयोजित बैठक में आलोक ने बूथ कमेटी सदस्यों को चुनावी मैनेजमेंट के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मतदान के दिन की रणनीति, मतदाताओं से संपर्क और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के गुर सिखाए।
    इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने गोलाघाट से भाजपा प्रत्याशी अजंता निओग को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मंडल प्रभारी निरंजन हेंडीकोइ, पंचायत अध्यक्ष कोमोल प्रभा थेंगल और वरिष्ठ समाजसेवी भरत दुआरा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें: राघव चड्ढा पर भड़के AAP नेता : कहा- आपने समोसे के मुद्दे उठाए, मोदी के खिलाफ आवाज नहीं निकालते

    बूथ क्रमांक 203 पर भी कार्यकर्ताओं को सिखाई बारिकियां

    इसी सिलसिले में बूथ क्रमांक 203 पर भी बैठक आयोजित की गई, जहां आलोक शर्मा ने कार्यकर्ताओं को बूथ मैनेजमेंट की बारीकियां समझाईं। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने में बूथ स्तर की मजबूती सबसे अहम होती है। यहां भी कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी को अपने-अपने बूथ पर अधिकतम मतों से जिताने का संकल्प लिया। बैठक में रूबी बोरा सहित अन्य स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    Twitter Post

     

    Featured News

    डोर-टू-डोर कैंपेन से जनसंपर्क तेज

    पदुमोनी मंडल के बालिजान पंचायत में आलोक शर्मा ने डोर-टू-डोर संपर्क अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों को हैंडबिल वितरित किए और भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद किया और सरकार की योजनाओं व विकास कार्यों की जानकारी दी।

    यह भी पढ़ें: ‘मैं हारा नहीं, फिर आऊंगा…’ उपनेता पद से हटाए जाने पर राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे जानबूझकर खामोश किया

    स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी

    इस अभियान में आंचलिक पंचायत सदस्य रोमेन बोरा, वार्ड सदस्य मीरा बोरुआ, रूपक बोरुआ, अमिया बोरुआ, ज्योति गोगोई, प्रोशांता बोरा और नीलमणि बोरा सहित कई कार्यकर्ता सक्रिय रूप से शामिल रहे।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts