भोपाल ड्रग्स मामले में सियासत : PCC चीफ बोले- भाजपा से जुड़े तार, डिप्टी सीएम से मांगा इस्तीफा, वीडी शर्मा का पलटवार, कहा- राजनीति में कोई भी फोटो खिंचवा सकता है

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एमडी ड्रग्स मामले को लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। इस पर कांग्रेस ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए और पर जमकर निशाना साधा हैं। इस मामले में एक आरोपी हरीश आंजना की डिप्टी सीएम के साथ तस्वीरें वायरल होने के बाद पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का इस्तीफा मांगा है। इस पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा- कांग्रेस झूठ और छल कपट की राजनीति कर मप्र को बदनाम करना चाहती है।
डिप्टी सीएम के साथ फोटो वायरल।[/caption]
पीएम मोदी के बयान का वीडियो दिखाया
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ड्रग्स के तार भाजपा से जुड़े हुए हैं। गिरफ्तार आरोपी डिप्टी सीएम से जुड़ा है। जीतू पटवारी ने प्रधानमंत्री के 3 दिन पहले दिए गए बयान का वीडियो दिखाया और जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में कहा दिल्ली में बड़े ड्रग्स कारोबार पकड़ा गया, जिसके तार कांग्रेस से जुड़े हैं। इसके बाद कहा लगातार मध्य प्रदेश में नशे का कारोबार बढ़ता जा रहा है। जनवरी 2024 में 5 किलो से ज्यादा नशीले ड्रग्स पकड़ा गया है। भोपाल के तस्कर गिरफ्तार हुए। मार्च 2024 में ऐसा ही नशे का कारोबार पकड़ा गया फिर रतलाम में अप्रैल 2024 को यही जखीरा पकड़ा गया। फिर जुलाई 2024 को ग्वालियर में कितने का जखीरा पकड़ा गया। फिर रतलाम में अभी कुछ दिन पहले पकड़ा गया। देखें वीडियोडिप्टी सीएम से इस्तीफे की मांग
पीसीसी चीफ ने कहा कि 25 साल से बीजेपी की सरकार है। लगातार इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। सरकार बीजेपी की है, लेकिन मुख्यमंत्री हमारे भी है। इस प्रकार के मामले सामने आना क्या सरकार को अस्थिर करने का षड्यंत्र है। जीतू पटवारी ने पूछा कि क्या ये बीजेपी में मोहन यादव को अस्थिर करने का षड्यंत्र किया जा रहा है? पटवारी ने एक फोटो दिखाते हुए कहा यह व्यक्ति है जो इसमें संलग्न पाया गया है। मंदसौर भाजपा युवा मोर्चा नेता हरीश आंजना उपमुख्यमंत्री से जुड़ा हैं। इसकी खुद की प्रोफाइल पर 500 फोटो हैं। देश के प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री से मेरा सवाल है, क्या उपमुख्यमंत्री जी का इस्तीफा लेंगे? प्रधानमंत्री जी ने तीन दिन पहले जो कहा क्या उपमुख्यमंत्री देवड़ा जी का आप उनसे इस्तीफा लेंगे ? देखें वीडियो [caption id="attachment_136578" align="aligncenter" width="600"]
डिप्टी सीएम के साथ फोटो वायरल।[/caption]





















