PlayBreaking News

भोपाल:केरवा डैम अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, सड़कें उखाड़ीं और बाउंड्रीवॉल तोड़ी

भोपाल के केरवा डैम किनारे मेंडोरी और बरखेड़ी बाज्याफत में अवैध कॉलोनियों पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। सड़कें उखाड़ी गईं, बाउंड्रीवॉल तोड़ी गई और 125 करोड़ रुपए की जमीन पर विकसित हो रही 15 से अधिक कॉलोनियों पर कार्रवाई जारी है।
Follow on Google News
केरवा डैम अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, सड़कें उखाड़ीं और बाउंड्रीवॉल तोड़ी

भोपाल में केरवा डैम के आसपास अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। शुक्रवार को प्रशासनिक अमले ने हुजूर अनुभाग के मेंडोरी और बरखेड़ी बाज्याफत इलाके में पहुंचकर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान अवैध कॉलोनियों में बनाई गई सड़कें उखाड़ दी गईं और कई स्थानों पर बाउंड्रीवॉल को भी ध्वस्त कर दिया गया।

मेंडोरी और बरखेड़ी बाज्याफत में हुई कार्रवाई

SDM विनोद सोनकिया ने बताया कि केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है। तहसीलदार अतुल शर्मा की मौजूदगी में सबसे पहले मेंडोरी क्षेत्र में कार्रवाई की गई जिसके बाद प्रशासनिक टीम बरखेड़ी बाज्याफत पहुंची। यहां भी बिना अनुमति विकसित की जा रही कॉलोनियों के निर्माण कार्यों को ध्वस्त किया गया।

ये भी पढ़ें: लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन : सीएम डॉ. यादव बोले- आजादी के बाद अगर किसी ने संविधान का सबसे ज्यादा दुरुपयोग किया, तो वह है कांग्रेस

6 दिन से लगातार जारी है अभियान

जिला प्रशासन पिछले छह दिनों से हुजूर अनुभाग में लगातार कार्रवाई कर रहा है। अब तक 15 से अधिक अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया जा चुका है। इन कॉलोनियों में सड़क, प्लॉटिंग और अन्य विकास कार्य बिना वैध अनुमति के किए जा रहे थे।

ये भी पढ़ें: मुंबई लोकल ट्रेन में मौत का सफर! 22 साल के युवक की हत्या के पीछे क्या है पूरा राज?

125 करोड़ रुपए की जमीन पर हो रहा था अवैध विकास

प्रशासन के अनुसार जिन कॉलोनियों पर कार्रवाई की गई वे करीब 125 करोड़ रुपए मूल्य की सरकारी और निजी जमीन पर बिना वैधानिक अनुमति के विकसित की जा रही थीं। प्रशासन का कहना है कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Sumit Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts