PlayBreaking News

लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन :सीएम डॉ. यादव बोले- आजादी के बाद अगर किसी ने संविधान का सबसे ज्यादा दुरुपयोग किया, तो वह है कांग्रेस

आपातकाल के 51 साल पूरे होने पर राजधानी भोपाल में लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद अगर किसी ने संविधान का सबसे ज्यादा दुरुपयोग किया है तो वह है कांग्रेस। डॉ. यादव ने कहा कि कांग्रेस आज किस मुंह से लोकतंत्र की दुहाई देती है।
Follow on Google News
सीएम डॉ. यादव बोले- आजादी के बाद अगर किसी ने संविधान का सबसे ज्यादा दुरुपयोग किया, तो वह है कांग्रेस
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया।

भोपाल। आपातकाल की बरसी पर राजधानी के रवींद्र भवन में लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन आयोजित किया गया। लोकतंत्र सेनानी प्रादेशिक सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, बीजेपी प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह समेत मप्र के कई मीसाबंदी और उनके परिजन शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मीसाबंदियों का सम्मान किया।

'कांग्रेस तब सुधरी थी न आज सुधरी' 

सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि, लोकतंत्र की लड़ाई को कांग्रेस ने रोकने का काम किया। कांग्रेस न तब सुधरी, न ही आज सुधरी है। उन्होंने कहा कि आपातकाल में जेलों में बंद लोकतंत्र सेनानियों को यातनाएं दी गईं। डॉ. यादव ने कहा कि आज देश में लोकतंत्र आपके संघर्ष के कारण जिंदा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, आजादी के बाद अगर किसी ने संविधान का सबसे ज्यादा दुरुपयोग किया है, तो वह कांग्रेस है। यह सिलसिला उसके कई पीढ़ियों के नेतृत्व तक चलता रहा। ऐसे में सवाल उठता है कि कांग्रेस आज किस मुंह से लोकतंत्र और संविधान की दुहाई देती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सत्ता की ताकत का उपयोग लोगों को दबाने के लिए किया।

/img/89/1782471813363

लोकतंत्र सेनानियों को स्पेशल ट्रेन से तीर्थ यात्रा कराएंगे

लोकतंत्र सेनानियों की मांग पर सीएम डॉ. यादव ने कार्यक्रम में स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हमारे लोकतंत्र सेनानियों को स्पेशल ट्रेन के माध्यम से तीर्थ यात्रा कराएगी। रेस्ट हाउस में उनके रुकने की व्यवस्था होगी। डॉ. यादव ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों के योगदान के लिए शासकीय भवन-पार्क या सड़क का नाम रखा जाएगा। लोकतंत्र सेनानियों और स्वतंत्रता सेनानियों के इलाज की व्यवस्था मध्य प्रदेश सरकार करेगी साथ ही गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए एयर एंबुलेंस की निःशुल्क व्यवस्था की जाएगी।

ये भी पढ़ें: राम मंदिर चंदा चोरी केस : सामने आया राज, एसआईटी ने बताया आखिर कहां गईं दान में मिली चांदी की ईंटें

/img/89/1782471834081

पेंशन आयकर से मुक्त की जाए : कप्तान सिंह 

कार्यक्रम में पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने लोकतंत्र सेनानियों की पेंशन को करमुक्त करने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों को मिलने वाली 30 हजार रुपए मासिक पेंशन को आयकर से मुक्त करना चाहिए। इस बारे में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से सामने भी यह मांग रखी गई है, लेकिन इस पर फैसला नहीं हुआ है। सोलंकी ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों को स्वतंत्रता सेनानियों के बराबर दर्जा और सम्मान दिया जाए। यह निर्णय भी केंद्र सरकार कर सकती है। कार्यक्रम में 95 वर्षीय लोकतंत्र सेनानी शांतिलाल संघवी और लक्ष्मीनारायण पाटीदार का शाल श्रीफल देकर सम्मान किया।

ये भी पढ़ें: योगी आदित्यनाथ बोले- भगवान राम को नकारने वाले रामभक्तों की परीक्षा नहीं लें

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts