Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल : मोहर्रम के मौके पर लगे ईरानी पोस्टर हटाए, ईरान के नेताओं की लगी थी तस्वीरें, संसकृति बचाओ मंच ने जताया विरोध

Follow on Google News
भोपाल : मोहर्रम के मौके पर लगे ईरानी पोस्टर हटाए, ईरान के नेताओं की लगी थी तस्वीरें, संसकृति बचाओ मंच ने जताया विरोध

भोपाल। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-6 के पास ईरानी डेरे में लगे ईरान के नेताओं के पोस्टर हटाए गए। काले झंडे समेत इन पोस्टर्स में सुप्रिम लीडर आयतुल्ला खामेनेई के साथ अन्य सैन्य नेताओं की तस्वीरें दिखाई दे रही थी। यह पोस्टर शिया समुदाय के मुस्लिम लोगों ने लगाए थे।

ईरान की जीत का जश्न

ईरानी डेरे के इमाम शाहकार हुसैन ने बताया कि ये पोस्टर्स हर साल लगाए जाते हैं, लेकिन इस बार इनकी संख्या अधिक है क्योंकि हाल ही में इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष हुआ था। उन्होंने कहा कि यह जीत सिर्फ ईरान की नहीं, बल्कि इंसाफ पसंद लोगों की जीत है।

जुल्म के खिलाफ सिर नहीं झुकाना

आयतुल्ला खामेनेई को अब एक आलमी लीडर के रूप में देखा जा रहा है, जिन्होंने मोहर्रम के संदेश को दुनिया के सामने रखा है। शाहकार हुसैन ने यह कहा कि हक का रास्ता हमेशा जीत की ओर ले जाता है और जुल्म के खिलाफ कभी सिर नहीं झुकाना चाहिए। उन्होंने कहा कि  बैनर लगाना कोई सेलिब्रेशन नहीं बल्कि एक वैचारिक प्रदर्शन था। यह दिखाने के लिए कि अगर इमाम हुसैन की राह पर चला जाए तो बड़ी से बड़ी ताकत को झुकाया जा सकता है।

पोस्टर हटाने और कार्रवाई की मांग

संसकृति बचाओ मंच ने ईरानी डेरे के पोस्टर पर विरोध जताया है, उन्होंने पोस्टर और झण्डे लगाने वालों को देशद्रोही कहा और पोस्टर लगाने वालों पर कार्रवाई की भी मांग की गई है।

Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts