Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

संन्यास से शाकिब का यू-टर्न :बोले- बांग्लादेश लौटकर पूरी सीरिज खेलूंगा, उसके बाद ही फैसला लूं

बोले- बांग्लादेश लौटकर पूरी सीरिज खेलूंगा, उसके बाद ही फैसला लूं
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब-अल-हसन ने हाल ही में इंग्लैंड के क्रिकेटर मोईन अली के पोडकॉस्ट बियर्ड बिफोर विकेट में नजर आए थे। यहां उन्होंने बताया कि वे फिलहाल तीनों ही फॉर्मेट (वन-डे, टी-20 और टेस्ट) से ऑफिशियली संन्यास नहीं ले रहे। 

    शाकिब- मैं अभी सभी फॉर्मेट से रिटायर नहीं हुआ 

    शाकिब ने इस पोडकॉस्ट में कई चीजों पर बातें की ही उन्होंने कहा,'मैं अभी सभी फॉर्मेट से रिटायर नहीं हुआ हूं। मेरा प्लान है कि बांग्लादेश लौटकर एक पूरी घरेलू सीरीज (T20I, वनडे और टेस्ट) खेलूं और उसके बाद तीनों फॉर्मेट से एक साथ संन्यास ले लूं। सीरीज T20I से शुरू हो या टेस्ट से, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं बस एक पूरी सीरीज खेलकर फैंस को अलविदा कहना चाहता हूं।'

    2024 से बांग्लादेश नहीं लौटे शाकिब

    बाएं हाथ के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन मई 2024 से बांग्लादेश नहीं लौटे हैं। दरअसल 5 अगस्त 2024 को शेख हसीना की सरकार का तख्तापलट हुआ था। इसके बाद से ही उनकी सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वे शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग से सांसद थे उनका नाम एक कथित हत्या में सामने आया था। उस दौरान वे बांग्लादेश में मौजूद नहीं थे इसकेबाद भी उन्होंने पाकिस्तान और भारत में टेस्ट सीरीज खेली। 

    अपने देश लौटने पर आया ये जवाब

    बांग्लादेश वापस लौटने पर शाकिब बोले- मुझे पूरी उम्मीद है कि मैं बांग्लादेश लौटूंगा। इसी कारण मैं अभी अलग-अलग टी-20 लीग में खेल रहा हूं। वहीं घरेलू सीरीज पर जवाब देते हुए कहा कि डोमेस्टिक कंडीशंस में खेलने का ज्यादा प्रेशर नहीं होगा। मैं बस अपने फैंस के लिए खेलना चाहते और धन्यवाद देना चाहते हैं जिन्होंने सालों तक उनका साथ दिया।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

    Latest Posts