खंडवा में महिला से दुष्कर्म :ब्लैकमेल और धर्मांतरण का दबाव, बस एजेंट सलमान गिरफ्तार

खंडवा में 30 वर्षीय महिला ने बस एजेंट सलमान के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेल और धर्मांतरण के दबाव का केस दर्ज कराया। आरोपी ने सोशल मीडिया से तस्वीरें एडिट कर धमकी दी और कई बार यौन शोषण किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कई गंभीर धाराओं (Crime Against Women) में मामला दर्ज किया।
Follow on Google News
ब्लैकमेल और धर्मांतरण का दबाव, बस एजेंट सलमान गिरफ्तार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा में Crime Against Women का एक गंभीर मामला सामने आया है। 30 वर्षीय विवाहित महिला ने बस एजेंट सलमान पर दुष्कर्म, ब्लैकमेल और धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है। यह मामला न केवल मानसिक प्रताड़ना से जुड़ा है, बल्कि इसमें ब्लैकमेलिंग, फोटो एडिटिंग, धमकियां और बार-बार शोषण भी शामिल है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

    आरोपी ने नाम बदलकर की दोस्ती

    जानकारी के मुताबिक, पीड़िता रोजाना बस से शहर आती-जाती थी। इसी दौरान बस में एजेंट का काम करने वाले सलमान ने अपना नाम संजय बताकर महिला से दोस्ती की। धीरे-धीरे उसने सोशल मीडिया से महिला की तस्वीरें निकालकर उन्हें आपत्तिजनक तरीके से एडिट किया और वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

    धमकी देकर कई बार किया दुष्कर्म

    महिला का आरोप है कि, सलमान लगातार पैसे मांगता रहा और धमकियों के सहारे उसका कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता ने यह भी बताया कि, आरोपी ने अपने जीजा शाहरुख से भी उसका दुष्कर्म कराया। इतना ही नहीं पीड़िता का आरोप है कि, सलमान ने कई बार घर में घुसकर उसकी नाबालिग बेटी के साथ भी गलत हरकत करने की कोशिश की।

    Featured News

    धर्मांतरण के लिए दबाव

    पीड़िता का कहना है कि, सलमान उस पर धर्म परिवर्तन का लगातार दबाव डाल रहा था। उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह उसे अपनी बात मानने को मजबूर करता था।

    परिवार पर 2.5 लाख का कर्ज

    पीड़िता और उसके पति के मुताबिक, आरोपी के डर से वे बदनामी के कारण चुप रहे। सलमान की ब्लैकमेलिंग से बचने के लिए उन्होंने करीब ढाई लाख रुपए तक दे दिए। इसके बाद भी आरोपी का शोषण बंद नहीं हुआ, जिससे महिला ने आखिरकार पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

    पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

    पुलिस ने सलमान को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर दुष्कर्म, धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021, एससी-एसटी एक्ट, ब्लैकमेलिंग और धमकी जैसी धाराओं में केस दर्ज किया गया है। सीएसपी अभिनव बारंगे ने बताया कि, फिलहाल केस केवल सलमान के खिलाफ दर्ज है।

    ये भी पढ़ें: टोल के अलग-अलग नियम; किसी रोड पर 24 घंटे के अंदर आने-जाने का एक रेट, कहीं 50% तक छूट

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts