PlayBreaking News

खजुराहो के गौतम रिसोर्ट में फूड पॉइजनिंग :भोजन के बाद 8 लोगों की तबीयत बिगड़ी, जिला अस्पताल में भर्ती

खजुराहो के डॉक्टर जादौन सिंह का कहना है कि सभी कर्मचारियों ने दोपहर 3 बजे लंच किया था, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई।
Follow on Google News
भोजन के बाद 8 लोगों की तबीयत बिगड़ी, जिला अस्पताल में भर्ती
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    खजुराहो। मध्य प्रदेश के खजुराहो स्थित गौतम होटल में फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया है। शाम करीब चार बजे अचानक होटल के आठ कर्मचारी उल्टी और तेज बेचैनी की शिकायत के बाद एक साथ बीमार पड़ गए। सभी को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए खजुराहो स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां हालात गंभीर दिखने पर डॉक्टर्स ने सभी को बेहतर इलाज के लिए छतरपुर जिला अस्पताल रेफर किया है।

    दोपहर के भोजन के बाद बिगड़ी तबीयत

    खजुराहो के डॉक्टर जादौन सिंह के मुताबिक, सभी कर्मचारियों ने दोपहर करीब तीन बजे भोजन किया था। जिसके कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। सभी में उल्टी, चक्कर और घबराहट जैसे लक्षण दिखाई दिए। घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम होटल पहुंची और किचन, कच्ची सामग्री और परोसे गए खाने के सैंपल की जांच शुरू कर दी।

    Twitter Post

    ये है बीमार कर्मचारी

    वहीं बीमार पड़े कर्मचारियों में रामस्वरूप कुशवाहा, प्रागीलाल कुशवाह (45), बिहारी पटेल (60), गिरजा (35), रोशनी रजक (35), गोलू अग्निहोत्री (25) और रवि (19) शामिल हैं। ये सभी खजुराहो के रहने वाले हैं। डॉक्टरों ने शुरुआती जांच में इसे फूड पॉइजनिंग का मामला माना है। मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts