Dharmendra's 90th Birthday :पुरानी तस्वीरों के साथ हेमा मालिनी का इमोशनल नोट, लिखा- मुझे टूटा छोड़कर...

धर्मेंद्र की 90वीं जन्मदिन पर उनके परिवार और फैंस उन्हें याद कर रहे हैं। हेमा मालिनी, सनी और ईशा देओल ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट शेयर की। 24 नवंबर को 89 वर्ष की उम्र में उनका निधन हुआ था। उनके यादगार पलों और फिल्मी करियर को हमेशा याद रखा जाएगा।
पुरानी तस्वीरों के साथ हेमा मालिनी का इमोशनल नोट, लिखा- मुझे टूटा छोड़कर...
Dharmendra Hema Malini
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और ही-मैन धर्मेंद्र ने 89 साल की उम्र में हमें अलविदा कह दिया। 24 नवंबर को उम्र से जुड़ी बीमारियों के कारण उन्होंने अंतिम सांस ली। अगर वे आज (8 दिसंबर) हमारे बीच होते, तो अपना 90वां जन्मदिन मना रहे होते।

    हेमा मालिनी ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

    धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी ने उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर उन्हें याद करते हुए भावुक पोस्ट शेयर की। उन्होंने पति संग बिताए खूबसूरत पलों की पुरानी तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे के साथ खुश नजर आ रहे हैं।

    ये भी पढ़ें: ईशा देओल ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट, लिखा- स्वर्ग हो या धरती... हम हमेशा साथ रहेंगे

    हेमा ने लिखा- मेरे प्यारे दिल को हैप्पी बर्थडे। मुझे टूटा छोड़कर जाने के दो हफ्ते बीत चुके हैं। धीरे-धीरे अपनी जिंदगी को संभालने की कोशिश कर रही हूं, यह जानते हुए कि आप हमेशा मेरे साथ रहेंगे। हमारी साथ बिताई हुई जिंदगी की यादें कभी नहीं मिट सकती। हमे जो खूबसूरत साल मिले, हमारी दो बेटियां, और हमारे दिल में बसी यादें, उनके लिए मैं भगवान का धन्यवाद करती हूं।

    उन्होंने आगे लिखा- आपके जन्मदिन पर मेरी प्रार्थना है कि भगवान आपको शांति और खुशी दें, जिसके आप हकदार हैं। हैप्पी बर्थडे डियर लव।

    Twitter Post

    सनी और ईशा ने भी पिता को किया याद

    हेमा मालिनी की पोस्ट के बाद फैंस भी इमोशनल हो गए। सनी देओल ने एक थ्रोबैक वीडियो शेयर करके पिता को याद किया, वहीं ईशा देओल ने भी अपनी भावनाओं को शेयर किया।

    धर्मेंद्र के अंतिम दिन

    धर्मेंद्र उम्र से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे थे। 10 नवंबर को उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ दिनों बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया और घर पर उनका इलाज चल रहा था। लेकिन 24 नवंबर को उन्होंने हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

    धर्मेंद्र भले ही अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन अपने चाहने वालों की यादों में हमेशा जिंदा रहेंगे।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts