Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल में गणेश विसर्जन की तैयारियां तेज, बड़े घाटों पर क्रेन-पोकलेन और 24 घंटे रहेंगे गोताखोर

भोपाल में गणेश विसर्जन की तैयारियां तेज हो गई हैं। डोल ग्यारस से विसर्जन शुरू होगा। बड़े घाटों पर क्रेन-पोकलेन और 24 घंटे गोताखोर तैनात रहेंगे।
भोपाल में गणेश विसर्जन की तैयारियां तेज, बड़े घाटों पर क्रेन-पोकलेन और 24 घंटे रहेंगे गोताखोर
भोपाल में गणेश विसर्जन की तैयारियां तेज

भोपाल। गणेश उत्सव के दौरान प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर भोपाल नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। डोल ग्यारस से ही गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हो जाएगा। इसे देखते हुए निगम ने शहर के प्रमुख विसर्जन घाटों पर सुरक्षा और सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाएं शुरू कर दी हैं। बड़े घाटों पर भारी प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए क्रेन और पोकलेन मशीनों की मदद ली जाएगी जबकि छोटी प्रतिमाओं के लिए अलग से विसर्जन कुंड की व्यवस्था की गई है। विसर्जन के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घाटों पर 24 घंटे गोताखोर तैनात रहेंगे। इसके साथ ही फायर ब्रिगेड, पर्याप्त विद्युत व्यवस्था, साफ-सफाई और अन्य जरूरी इंतजाम भी किए जाएंगे।

महापौर ने प्रमुख घाटों का किया निरीक्षण

महापौर मालती राय ने बुधवार को डोल ग्यारस और अनंत चतुर्दशी पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं के ससम्मान और सुविधाजनक विसर्जन की तैयारियों का जायजा लिया।

उन्होंने प्रेमपुरा, कमलापति और खटलापुरा घाट का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। महापौर ने चल समारोह के मार्गों के साथ ही विसर्जन स्थलों और घाटों की जरूरत के अनुसार मरम्मत कराने, रंगाई-पुताई, विद्युत व्यवस्था और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। घाटों पर गोताखोरों की तैनाती के अलावा फायर ब्रिगेड, क्रेन, पोकलेन और अन्य मशीनों की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त तन्मय वशिष्ठ, जोन अध्यक्ष आरती अनेजा, बृजुला सचान, मुख्य अभियंता संतोष गुप्ता सहित निगम के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

कमलापति घाट पर साफ-सफाई और चित्रकारी पर जोर

महापौर मालती राय ने कमलापति घाट पर प्रतिमा विसर्जन की व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने पिछले वर्षों की व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए इस बार भी घाट और आसपास के क्षेत्र में बेहतर साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा स्वच्छ भारत मिशन के तहत घाट के आसपास की दीवारों पर सुंदर चित्रकारी कराने के लिए भी कहा गया। निगम का फोकस घाटों को साफ और व्यवस्थित रखने के साथ श्रद्धालुओं के लिए बेहतर माहौल उपलब्ध कराने पर है।

ये भी पढ़ें: जबलपुर के भंवरताल पार्क में बढ़ी झाड़ियां, लोगों की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल, सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

खटलापुरा घाट पर कुंड और सीढ़ियों की होगी मरम्मत

खटलापुरा घाट के निरीक्षण के दौरान महापौर ने विसर्जन कुंड की सफाई और रंगाई-पुताई कराने के निर्देश दिए। घाट की सीढ़ियों की मरम्मत के साथ वहां लगाए जा रहे पेविंग ब्लॉक के काम का भी उन्होंने जायजा लिया। उन्होंने पहले से लगे पेविंग ब्लॉकों को व्यवस्थित करने और चबूतरों से उखड़ रहे पत्थरों को ठीक कराने के निर्देश दिए। साथ ही सभी प्रमुख विसर्जन घाटों पर गोताखोरों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा। महापौर ने घाटों को साफ, स्वच्छ, पॉलिथीन मुक्त और कचरा मुक्त रखने की अपील भी की।

ये भी पढ़ें: सोहागपुर के जंगल में अवैध उत्खनन, वन विभाग ने जेसीबी मशीन पकड़ी

निगम मुख्यालय में हुई तैयारियों की समीक्षा बैठक

वहीं बुधवार को ही नगर निगम मुख्यालय में श्री गणेश विसर्जन और चल समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में महापौर ने संबंधित अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं की समीक्षा की और आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। डोल ग्यारस से शुरू होने वाले विसर्जन को देखते हुए निगम अब प्रमुख घाटों और विसर्जन मार्गों पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा है। बड़े घाटों पर क्रेन-पोकलेन से प्रतिमाओं का विसर्जन और छोटी प्रतिमाओं के लिए कुंड की व्यवस्था के साथ सुरक्षा इंतजामों पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts