सोहागपुर के जंगल में अवैध उत्खनन, वन विभाग ने जेसीबी मशीन पकड़ी

सोहागपुर के वन क्षेत्र में अवैध उत्खनन की सूचना पर वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी मशीन जब्त की। मुखबिर की सूचना पर विशेष टीम ने बागड़ा के जंगल में निगरानी और गश्त के दौरान मशीन पकड़ी। ऑपरेटर जरूरी वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। विभाग ने पंचनामा बनाकर जेसीबी जब्त की और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
सोहागपुर के जंगल में अवैध उत्खनन, वन विभाग ने जेसीबी मशीन पकड़ी
सोहागपुर के जंगल में अवैध उत्खनन

सोहागपुर में वन विभाग ने अवैध उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी मशीन जब्त की है। बुधवार, 16 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने वन क्षेत्र में निगरानी और गश्त के दौरान यह कार्रवाई की।

बागड़ा के जंगल में चल रही थी खुदाई

वन विभाग के अनुसार, टीम को उपपरिक्षेत्र बागड़ा के उत्तर बागड़ा परिसर स्थित कक्ष क्रमांक RF-322 में एक जेसीबी मशीन से अवैध उत्खनन किए जाने की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंची टीम ने जेसीबी मशीन को पकड़ लिया।

ऑपरेटर नहीं दिखा सका वैध दस्तावेज

मौके पर वन विभाग की टीम ने जेसीबी ऑपरेटर से मशीन चलाने से संबंधित जरूरी जानकारी और वैध दस्तावेज मांगे। हालांकि, ऑपरेटर कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद विभागीय अमले ने मौके पर पंचनामा तैयार किया और जेसीबी मशीन जब्त कर ली। जब्त मशीन को उपपरिक्षेत्र बागड़ा चौकी परिसर में खड़ा कराया गया है।

Breaking News

वन विभाग ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, वन क्षेत्र में अवैध उत्खनन और दूसरी अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए निगरानी और गश्त लगातार जारी रहेगी।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई

यह कार्रवाई मुख्य वन संरक्षक नर्मदापुरम सामान्य अशोक कुमार के निर्देशन, वनमंडल अधिकारी नर्मदापुरम सामान्य गौरव शर्मा के मार्गदर्शन और उपवन मंडलाधिकारी सोहागपुर अनिल विश्वकर्मा व परिक्षेत्र अधिकारी सोहागपुर हेमंत शर्मा के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में वन विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।

Neelam Tiwari
By Neelam Tiwari

नीलम तिवारी - सोहागपुर के वरिष्ठ पत्रकार, 40 वर्षों से निष्पक्ष, जनसरोकार और ग्रामीण मुद्दों की निर्...

Latest Posts