Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

‘बाल विवाह’ का काला सच!15 साल की नाबालिग की शादी, कई लोग कानून के घेरे में

भोपाल से बाल विवाह का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां 15 साल की नाबालिग लड़की की शादी रायसेन के युवक से कर दी गई। प्रशासन की समझाइश के बावजूद परिवार ने शादी कराई, जिसके बाद पुलिस ने दूल्हे समेत तीन लोगों पर FIR दर्ज की है। मामला सामने आने के बाद जांच और कार्रवाई जारी है।
15 साल की नाबालिग की शादी, कई लोग कानून के घेरे में

मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल से बाल विवाह का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां 15 साल की नाबालिग लड़की की शादी रायसेन जिले के एक युवक से करा दी गई। इस मामले में लड़की के पिता को मुख्य आरोपी माना गया है। जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए दूल्हे सहित तीन अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई।

प्रशासन की समझाइश के बावजूद परिवार ने कराई शादी

थुआ खेड़ा पंचायत के महावाडिया इलाके में रहने वाली सोनिया नाथ, जिसकी जन्म तिथि 10 जुलाई 2010 है, उसका विवाह 18 अप्रैल 2026 को रायसेन के नूरगंज निवासी दीपक नाथ के साथ करा दिया गया। प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर परिवार को समझाने की कोशिश की, लेकिन परिजनों ने उनकी बात को नजरअंदाज कर शादी संपन्न करा दी।

पुलिस कर रही दूल्हे की उम्र की जांच

इस मामले पर बाल संरक्षण और मानवाधिकार आयोग ने भी नाराजगी जताते हुए संज्ञान लिया है। कानून के अनुसार लड़की की शादी की कानूनी उम्र 18 वर्ष होती है, जबकि सोनिया अभी 15 साल 9 महीने की है। वहीं, लड़के की उम्र की भी जांच की जा रही है।

दूल्हे समेत 3 लोगों पर दर्ज FIR

सूचना पर परियोजना अधिकारी उमेश कुमार सिंह, कोलार के नेतृत्व में विभाग के अधिकारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ताओं की संयुक्त टीम ने परिवार को बाल विवाह के दुष्परिणाम और कानूनी पहलुओं के बारे में बताया, लेकिन परिवार ने जल्दबाजी में शादी कर दी। इसके बाद कजलीखेड़ा थाना पुलिस ने दूल्हे दीपक नाथ समेत राजेंद्र नाथ और जगदीश नाथ को आरोपी बनाकर FIR दर्ज कर ली है।

ये भी पढ़ें: लॉरेंस बिश्नोई गैंग का एमपी नेटवर्क : तिहाड़ से रची साजिश, मास्टरमाइंड राजपाल रिमांड पर

वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ा मामला

सोशल मीडिया पर शादी के वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें नाबालिग लड़की को शादी की रस्में निभाते देखा जा सकता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। आज भी समाज में बाल विवाह जैसी कुप्रथा पूरी तरह खत्म नहीं हो पाई है, जबकि कानून और जागरूकता अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। इसके बावजूद कई जगहों पर परंपरा और सामाजिक दबाव के चलते नाबालिग बच्चों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: जबलपुर में बेखौफ बदमाशों का कहर: दिनदहाड़े सिविल इंजीनियर को सिर में गोली मार, फरार हुए हमलावर

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी)| एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारियों...Read More

Latest Posts