PlayBreaking News

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का एमपी नेटवर्क : तिहाड़ से रची साजिश, मास्टरमाइंड राजपाल रिमांड पर

तिहाड़ जेल से रची गई साजिश के तहत लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने मध्यप्रदेश में रंगदारी और फायरिंग का नेटवर्क खड़ा किया। मास्टरमाइंड राजपाल सिंह रिमांड पर है, जिस पर बिल्डर और कारोबारियों की रेकी कर हमले की साजिश रचने के गंभीर आरोप लगे हैं।
Follow on Google News
तिहाड़ से रची साजिश, मास्टरमाइंड राजपाल रिमांड पर
योगेश भाटी और राजपाल चंद्रावत

मध्यप्रदेश में संगठित अपराध की जड़ें हिलाने वाली बड़ी कार्रवाई में क्राइम ब्रांच ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नेटवर्क पर करारा प्रहार करते हुए उसके कथित मास्टरमाइंड राजपाल सिंह चंद्रावत को रिमांड पर ले लिया है। पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं, जिनसे साफ है कि तिहाड़ जेल में बैठकर गैंग के विस्तार की खतरनाक साजिश रची गई थी। राजपाल, जो पहले से खरगोन जेल में बंद था, अब कई सनसनीखेज वारदातों की कड़ी बनकर सामने आया है।

इंदौर में मिल चुकी है कई व्यापारियों को  धमकी 

क्राइम ब्रांच के मुताबिक राजपाल पर बिल्डर विवेक दम्मानी, प्रॉपर्टी ब्रोकर चेतनसिंह पंवार और कुंवरसिंह भूरिया की रेकी कर हमले की साजिश रचने का शक है। 14 अप्रैल को दम्मानी को विदेशी नंबरों से कॉल कर 5 करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी। कॉल करने वाले हैरी बॉक्सर ने न सिर्फ दम्मानी को गोली मारने की धमकी दी, बल्कि उनके बेटे की लोकेशन तक बताकर दहशत फैलाने की कोशिश की।

रकम न मिलने पर बदमाशों ने की  घर पर फायरिंग

डीसीपी (क्राइम) राजेश त्रिपाठी के अनुसार, भीलगांव के कॉटन कारोबारी दिलीपसिंह राठौर से भी 10 करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी। रकम न मिलने पर बदमाशों ने उनके घर पर फायरिंग कर दी, जिसमें राजपाल की भूमिका सामने आई है। पुलिस का दावा है कि उसी ने स्थानीय गुर्गों को सुपारी देकर इस वारदात को अंजाम दिलवाया।

राजपाल ने तिहाड़ जेल में लॉरेंस बिश्नोई से मुलाकात 

जांच में यह भी सामने आया है कि राजपाल ने तिहाड़ जेल में लॉरेंस बिश्नोई से मुलाकात की थी और वहीं से गैंग का मध्यप्रदेश में विस्तार करने की रणनीति बनाई गई। इसके बाद उज्जैन और धार के बदमाशों के जरिए रेकी करवाई गई और देवास के शूटर से फायरिंग करवाई गई। पुलिस दबाव बढ़ता देख राजपाल ने नागदा में नाटकीय अंदाज में सरेंडर किया, लेकिन अब पूछताछ में कई बड़े राज खुलने की उम्मीद है।

इन्हे आ चुकी हैं धमकी 

  • बिल्डर विवेक दम्मानी (अप्रैल 2026): इंदौर के एक बड़े बिल्डर विवेक दम्मानी से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई। धमकी देने वाले ने खुद को 'हैरी बॉक्सर' बताया और पैसे न देने पर बिल्डर के बेटे को गोली मारने की धमकी दी।
  • बिल्डर संजय जैन (मार्च 2026): साउथ तुकोगंज इलाके के रियल एस्टेट कारोबारी संजय जैन को अंतरराष्ट्रीय नंबरों से धमकी मिली। उनसे पहले 10 करोड़ और फिर 15 करोड़ रुपये की मांग की गई।
  • व्यापारी विक्रम मेवाड़ा (फरवरी 2026): महू (इंदौर) के इस बड़े व्यापारी से भी 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी, जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ानी पड़ी थी।
Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts